जयपुर में 16 साल के लड़के को चाकू मारा:आपसी कहासुनी के बाद झगड़ा, तीन साथियों ने किया ताबड़तोड़ हमला

Actionpunjab
1 Min Read




जयपुर में 16 साल के लड़के को चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। छोटी-सी बात पर हुई आपसी कहासुनी में उनका झगड़ा हुआ था। तीन नाबालिग साथियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला लहूलुहान कर दिया। भट्टाबस्ती थाना पुलिस ने घायल लड़के को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। SHO (भट्‌टाबस्ती) दीपक त्यागी ने बताया- भट्टाबस्ती के सेक्टर-4 निवासी 16 वर्षीय लड़के पर जानलेवा हमला हुआ। रात करीब 10:30 बजे घर के पास ही उसके तीन साथियों से उसकी छोटी-सी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी ने झगड़े का रुप ले लिया। गुस्साएं तीनों नाबालिग साथियों ने चाकू निकाल उस पर हमला कर दिया। चाकू के ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान होने पर रोड पर गिर देखकर हमलावर फरार हो गए। हमले की सूचना पर भट्टाबस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल लड़के को इलाज के लिए SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। डॉक्टर्स ने स्थित गंभीर बताते हुए उसे निगरानी में रखा है। पुलिस की ओर से हमलावर कर फरार साथी नाबालिगों की तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *