- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (22 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शुक्रवार, 22 मई को मेष राशि वालों को पुरानी पेमेंट रिकवर करने में सफलता मिल सकती है। वृष राशि वालों के आइडिया को ऑफिस मीटिंग में सराहना मिलेगी। मिथुन राशि वालों को रिसर्च, काउंसलिंग या क्रिएटिव कामों में बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
कर्क राशि वालों को डिजिटल मार्केटिंग, मीडिया और आर्ट्स फील्ड में अच्छा मौका मिलेगा। कन्या राशि वालों को इंटरनेशनल प्रोजेक्ट लीड करने का अवसर मिल सकता है।
तुला राशि वालों को जर्नलिज्म, कंटेंट राइटिंग और रिसर्च में प्रगति मिलेगी। मकर राशि वालों को बड़ी अथॉरिटी या प्रमोशन मिल सकता है। कुंभ राशि वालों को साइड बिजनेस या पार्ट टाइम प्रोजेक्ट में फायदा होगा।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष – फोर ऑफ पेंटाकल्स आज आप पैसों और रिसोर्सेज को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। सेविंग्स बढ़ाने पर पूरा फोकस रहेगा, जिससे फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रख पाएंगे। परिवार में किसी बात पर आपका रुख थोड़ा सख्त हो सकता है। इससे घर का माहौल कुछ कंट्रोलिंग लगेगा, लेकिन व्यवस्था आपके दायरे में रहेगी। आज किसी को उधार देने से बचना बेहतर रहेगा।
करियर – कॉमर्स और बैंकिंग फील्ड के लोगों के लिए आज का दिन अपनी पोजीशन मजबूत करने का है। आप पुरानी स्ट्रेटेजी पर ही काम करेंगे। फ्रीलांसर्स को अपनी पेमेंट रिकवर करने में सफलता मिल सकती है। किसी भी नए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने में जल्दबाजी न दिखाएं। पहले शर्तें और फायदे अच्छी तरह जांच लें। लव – रिलेशनशिप में आज पार्टनर को लेकर थोड़ी इनसिक्योरिटी या पजेसिवनेस महसूस हो सकती है। साथी पर ज्यादा रोक-टोक लगाने से रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है, इसलिए उन्हें थोड़ा स्पेस दें। रिश्ते में मैच्योरिटी और समझदारी की जरूरत है। खुलकर बातचीत करने से दिल का बोझ हल्का होगा। हेल्थ – स्ट्रेस की वजह से शरीर में अकड़न या लोअर बैक पेन की समस्या हो सकती है। डाइजेशन भी डिस्टर्ब हो सकता है। अपनी डेली डाइट में फाइबर और लिक्विड चीजें जरूर शामिल करें। पानी पर्याप्त पिएं। लकी कलर – पिजन ग्रे, लकी नंबर – 4
वृष – ऐस ऑफ स्वोर्ड्स आज मन में गजब की क्लियरिटी रहेगी। काफी समय से चल रहा कोई कंफ्यूजन आज खत्म हो सकता है। परिवार के किसी बड़े फैसले में आपकी राय सबसे महत्वपूर्ण मानी जाएगी। घर का माहौल सुलझा हुआ और पॉजिटिव रहेगा। सच बोलने की आपकी आदत से कोई पुराना पारिवारिक विवाद खत्म हो सकता है। आज आप खुद को बहुत फोकस्ड महसूस करेंगे।
करियर – ऑफिस में किसी मीटिंग के दौरान आपका आइडिया सबसे बेहतर माना जा सकता है, जिससे आपकी पोजीशन मजबूत होगी। नया स्टार्टअप शुरू करने वालों को आज सॉलिड और फ्रेश विजन मिलेगा। कॉम्पिटिटर आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। अपनी बात साफ और आत्मविश्वास से रखें, सफलता मिलेगी। लव – पार्टनर के साथ कोई मिसअंडरस्टैंडिंग चल रही थी, तो आज खुलकर बात करने से दूर हो जाएगी। जो लोग टॉक्सिक रिलेशनशिप में थे, वे उससे बाहर निकलने का बड़ा फैसला ले सकते हैं। रिश्तों में नया विश्वास बढ़ेगा। सच्चाई और स्पष्टता प्रेम को बेहतर बनाएगी। हेल्थ – हल्का सिरदर्द या माइग्रेन परेशान कर सकता है। तेज धूप और शोर-शराबे वाली जगहों से बचें। रात को अच्छी नींद के लिए सोने से पहले थोड़ा मेडिटेशन करें। खुद को पूरी तरह हाइड्रेटेड रखें। – लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 1
मिथुन – द हाई प्रीस्टेस आज अपनी इनर वॉइस यानी अंदर की आवाज सुनने का दिन है। आपकी इंट्यूशन बहुत मजबूत रहेगी, जिससे आप लोगों के छिपे हुए इरादे आसानी से समझ जाएंगे। कोई सीक्रेट बात आज आपके सामने आ सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगी। दूसरों के मामलों में दखल देने के बजाय खुद के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।
करियर – एजुकेशन, रिसर्च और काउंसलिंग फील्ड के लोगों के लिए आज का दिन अच्छी उपलब्धियां लेकर आ सकता है। अगर आप कोई नई स्किल या कोर्स सीखने की योजना बना रहे थे, तो दिन अच्छा है। फ्रीलांसर्स को अपनी क्रिएटिविटी के लिए बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। बिना पूरी जानकारी के कोई नया इन्वेस्टमेंट न करें। लव – प्रेम में खामोश समझदारी और गहराई रहेगी। आप दोनों बिना ज्यादा शब्दों के भी एक-दूसरे की फीलिंग्स समझ पाएंगे। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले लोग चैटिंग पर लंबा समय बिता सकते हैं। आज प्यार में दिखावे के बजाय इमोशनल कनेक्ट मजबूत रहेगा। हेल्थ – महिलाओं को हार्मोनल इंबैलेंस या मूड स्विंग्स की वजह से परेशानी हो सकती है। पैरों में हल्की सूजन या सुस्ती महसूस होगी। डाइट में फ्रेश फ्रूट्स और नट्स शामिल करना आपकी ओवरऑल एनर्जी को बेहतर करेगा। लकी कलर – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 6
कर्क – पेज ऑफ वांड्स आज का दिन नई एक्साइटमेंट और फ्रेश एनर्जी लेकर आया है। सुबह से ही आप किसी नए प्रोजेक्ट या काम को लेकर पैशनेट रहेंगे। घर के बच्चों की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे पूरे परिवार का मूड बेहतर होगा। सोशल गेट-टुगेदर का अचानक प्लान बन सकता है। दिन हल्का, उत्साहित और सक्रिय रहेगा।
करियर – डिजिटल मार्केटिंग, मीडिया और आर्ट्स फील्ड से जुड़े लोगों को आज अच्छा मौका मिल सकता है। जो युवा नई जॉब खोज रहे थे, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू कॉल आ सकती है। ऑफिस में आपके फ्रेश आइडिया और प्रेजेंटेशन की बॉस तारीफ करेंगे। नए काम को आत्मविश्वास से आगे बढ़ाएं। लव – रिश्तों में नया स्पार्क और फन लविंग माहौल रहेगा। आप पार्टनर के साथ किसी एडवेंचरस ट्रिप या लॉन्ग ड्राइव का प्लान बना सकते हैं। रिश्तों में चल रही पुरानी बोरियत कम होगी। दोस्तों के साथ भी आज मस्ती करने के अच्छे मौके मिलेंगे। मन हल्का रहेगा। हेल्थ – फिजिकल एनर्जी अच्छी रहेगी, जिससे आप खुद को फिट महसूस करेंगे। ठंडी चीजों और कोल्ड ड्रिंक्स से परहेज करें। जिम या वर्कआउट करते समय अपनी लिमिट का ध्यान रखें। ओवरएक्सर्शन से बचें। लकी कलर – सनफ्लावर येलो, लकी नंबर – 3
सिंह – एट ऑफ स्वोर्ड्स आज आप खुद को विचारों के पिंजरे में बंद महसूस कर सकते हैं। ओवरथिंकिंग की वजह से लगेगा कि सारे रास्ते बंद हैं, जबकि ऑप्शन आपके सामने ही होंगे। परिवार में किसी बात को लेकर स्ट्रेस या अकेलापन महसूस हो सकता है। दूसरों की बातों को दिल पर लगाने से बचें और खुद पर भरोसा रखें। शाम तक स्थिति में सुधार होगा और माहौल हल्का होगा।
करियर – कॉर्पोरेट सेक्टर के लोग खुद को ऑफिस पॉलिटिक्स या किसी डेडलाइन के बीच फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। कोई भी बड़ा फैसला अकेले लेने के बजाय किसी भरोसेमंद मेंटर की सलाह जरूर लें। शॉर्टकट अपनाने से नुकसान हो सकता है। धैर्य और सही रणनीति जरूरी रहेगी। लव – किसी बड़ी वजह से इनसिक्योरिटी या डर का माहौल बन सकता है। पार्टनर आपकी केयर करेगा, लेकिन आपका ओवरथिंकिंग वाला मूड रिश्ते में दूरी ला सकता है। पार्टनर पर शक करने के बजाय खुलकर बातचीत करें। इससे गलतफहमियां दूर होंगी। हेल्थ – आंखों में लगातार खिंचाव या भारीपन की शिकायत हो सकती है। मोबाइल और लैपटॉप का यूज कम करें। खुद को रिलैक्स करने के लिए लाइट म्यूजिक सुनें या खुली हवा में वॉक करें। आराम जरूरी रहेगा। लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8
कन्या – द चैरियट आज का दिन बड़ी उपलब्धि, डिटरमिनेशन और व्हीकल सक्सेस का है। अगर आप काफी समय से नई गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे थे, तो आज बात आगे बढ़ सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक या लंबी दूरी की ट्रिप के योग हैं। घर के माहौल में आपकी लीडरशिप और फैसलों का सम्मान होगा। पुराने अवरोध आज इच्छाशक्ति से दूर होंगे।
करियर – लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्ट और एक्सपोर्ट-इंपोर्ट से जुड़े लोगों के लिए दिन बड़ा प्रॉफिट ला सकता है। ऑफिस में आपको कोई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट लीड करने का मौका मिल सकता है, जिससे प्रमोशन की संभावना मजबूत होगी। आपकी बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑफिस में कोई स्पेशल अवॉर्ड भी मिल सकता है। लव – प्रेम में नया जोश और स्थिरता रहेगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वालों की अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे दूरियां कम होंगी। सिंगल लोगों को किसी सोशल इवेंट में मनपसंद लाइफ पार्टनर मिल सकता है। आपसी बॉन्डिंग मजबूत होगी। हेल्थ – इम्यूनिटी और स्टैमिना अच्छा रहेगा। खेलकूद या जिम जाने वालों के लिए दिन परफॉर्मेंस के लिहाज से बेहतर रहेगा। हालांकि ड्राइविंग करते समय स्पीड लिमिट का पूरा ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचें। लकी कलर – खाकी, लकी नंबर – 9
तुला – पेज ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन अलर्ट, क्यूरियस और मेंटली एक्टिव रहने का है। सुबह से ही आपके पास तरह-तरह की जानकारी और खबरें आती रहेंगी। परिवार में किसी युवा सदस्य की गतिविधियों पर ध्यान देना पड़ सकता है। घर का माहौल सामान्य रहेगा, लेकिन फालतू गॉसिप और दूसरों के मामलों में बोलने से बचें। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते समय प्राइवेसी का ध्यान रखें।
करियर – जर्नलिज्म, कंटेंट राइटिंग और रिसर्च फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन प्रोग्रेसिव रहेगा। ऑफिस में कोई नया टेक्निकल टूल या सॉफ्टवेयर सीखने का मौका मिल सकता है। कलीग्स के साथ बातचीत करते समय अपने आइडिया सीक्रेट रखें, क्योंकि कोई आपका क्रेडिट लेने की कोशिश कर सकता है। लव – पार्टनर के साथ किसी करंट टॉपिक या अपनी हॉबीज को लेकर लंबी चर्चा हो सकती है। किसी आकर्षक और हाजिरजवाब व्यक्ति के साथ चैटिंग शुरू हो सकती है। रिश्तों में शक करने से बचें और एक-दूसरे के पर्सनल स्पेस का सम्मान करें। बातचीत से नजदीकी बढ़ेगी। हेल्थ – आंखों में ड्राइनेस या थकान की शिकायत रह सकती है। ठंडे पानी से आंखें धोएं और कुछ देर स्क्रीन से दूरी बनाएं। डेली लाइफ में मेडिटेशन शामिल करना दिमाग को शांत रखने में मदद करेगा। लकी कलर – पेस्टल ग्रीन, लकी नंबर – 5
वृश्चिक – द हैंग्ड मैन आज गति थोड़ी धीमी महसूस हो सकती है और कुछ काम बीच में अटक सकते हैं। इस ठहराव से परेशान होने के बजाय चीजों को नए नजरिये से देखने की कोशिश करें। परिवार में किसी बात को लेकर कंप्रोमाइज या त्याग करना पड़ सकता है, जो भविष्य के लिए अच्छा होगा। घर का माहौल शांत रहेगा, अगर आप जिद छोड़कर अपनों की बात समझने की कोशिश करेंगे।
करियर – बिजनेस और जॉब में आज कोई बड़ा फैसला लेने के बजाय वेट एंड वॉच की पॉलिसी अपनाना बेहतर रहेगा। फ्रीलांसर्स को अपनी स्ट्रेटेजी और पोर्टफोलियो को नए सिरे से डिजाइन करने का मौका मिलेगा। ऑफिस में कोई प्रोजेक्ट होल्ड पर चला गया है, तो पैनिक न करें और पुरानी गलतियां सुधारें। मैनेजमेंट सेक्टर से जुड़े लोगों को धैर्य रखना होगा। लव – प्रेम में थोड़ा पॉज देखने को मिल सकता है। क्लैश करने के बजाय खुद को पार्टनर की जगह रखकर सोचने की कोशिश करें। सिंगल लोगों को जल्दबाजी में किसी को प्रपोज करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह सही समय नहीं है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों के संवाद में थोड़ी दूरी आ सकती है, लेकिन विश्वास बना रहेगा। हेल्थ – ब्लड सर्कुलेशन की समस्या या चक्कर आने जैसी शिकायत हो सकती है। लगातार एक ही पोजीशन में बैठकर काम करने से गर्दन या कंधों में स्टिफनेस महसूस होगी। रात को सुपाच्य और हल्का डिनर लें। लकी कलर – कोरल, लकी नंबर – 9
धनु – टेन ऑफ वांड्स आज आप कंधों पर जिम्मेदारियों का भारी बोझ महसूस कर सकते हैं। सुबह से ही घरेलू काम और अपनों की उम्मीदों का दबाव आपको थका सकता है। परिवार के सभी सदस्यों की जरूरतों को पूरा करते-करते आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। अपनी लिमिट से ज्यादा जिम्मेदारियां खुद पर लेने से बचें।
करियर – मल्टीटास्किंग की वजह से वर्कलोड बढ़ सकता है। ऑफिस में बॉस की तरफ से कई पेंडिंग प्रोजेक्ट्स एक साथ पूरे करने की डेडलाइन मिल सकती है, जिससे स्ट्रेस बढ़ेगा। नए उद्यमियों को मार्केट में टिकने के लिए ज्यादा हार्ड वर्क और एफर्ट्स करने होंगे। काम बांटना सीखें। लव – लव लाइफ में जिम्मेदारियों का असर साफ दिखेगा, जिससे रोमांस का ग्राफ थोड़ा डाउन रह सकता है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलना मुश्किल होगा, जिससे वे नाराज हो सकते हैं। रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए पार्टनर को प्यारा मैसेज या कॉल जरूर करें। हेल्थ – बॉडी पेन परेशान कर सकता है। कंधों और रीढ़ की हड्डी में तेज दर्द महसूस हो सकता है, इसलिए भारी सामान उठाने से बचें। शरीर को रिकवर करने के लिए पर्याप्त आराम जरूरी है। लकी कलर – कॉफी ब्राउन, लकी नंबर – 7
मकर – किंग ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन फाइनेंशियल स्टेबिलिटी, लग्जरी और बड़ी उपलब्धियों का है। सुबह से ही मन में संतुष्टि और आत्मविश्वास रहेगा। कोई बड़ा प्रॉपर्टी का काम फाइनल हो सकता है। घर का माहौल सुखद और रॉयल रहेगा, जहां आप सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। आर्थिक मामलों में किया गया पुराना इन्वेस्टमेंट अच्छा रिटर्न देना शुरू कर सकता है।
करियर – रियल एस्टेट, कॉमर्स और फाइनेंस सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन रिकॉर्ड प्रॉफिट ला सकता है। नए एंटरप्रेन्योर्स को मार्केट में अपनी धाक जमाने और बड़ा टर्नओवर हासिल करने का मौका मिलेगा। आपको कोई बड़ी अथॉरिटी या प्रमोशन मिल सकता है। जॉब सिक्योरिटी मजबूत रहेगी और फाइनेंशियल गोल्स पूरे होंगे। लव – प्रेम संबंधों में मैच्योर, सिक्योर और लविंग अप्रोच रहेगी। आपका पार्टनर आपके साथ खुद को सुरक्षित और खुश महसूस करेगा। शादीशुदा लोगों के लिए दिन जीवन में नई स्थिरता और आपसी सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। रिश्ते मजबूत होंगे। हेल्थ – पेट में भारीपन या कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या हो सकती है। डेली डाइट में सलाद और फ्रेश सूप शामिल करना फायदेमंद रहेगा। फिट रहने के लिए सुबह की वॉक को रूटीन का हिस्सा बनाएं। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 2
कुंभ – टेम्प्रेंस आज का दिन जीवन में बैलेंस, हार्मनी और शांति लेकर आया है। सुबह से आप खुद को शांत और संतुलित महसूस करेंगे, जिससे बिगड़े हुए काम भी आसानी से बन सकते हैं। परिवार में कोई पुराना मनमुटाव चल रहा था, तो आपकी सूझबूझ से माहौल सामान्य होगा। घर का वातावरण हीलिंग और पॉजिटिव रहेगा, जहां सब एक-दूसरे की केयर करेंगे।
करियर – केमिकल फील्ड, फार्मास्यूटिकल या मेडिकल सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन सफलता ला सकता है। अगर आप जॉब के साथ साइड बिजनेस या पार्ट टाइम प्रोजेक्ट संभाल रहे हैं, तो दोनों में अच्छा तालमेल रहेगा। शांत दिमाग से किए गए इन्वेस्टमेंट भविष्य में प्रॉफिट देंगे। काम में संतुलन बनाए रखें। लव – रिश्तों में आपसी समझ और गहरा इमोशनल बॉन्ड दिखेगा। पार्टनर के साथ चल रहे उतार-चढ़ाव कम होंगे और नई स्थिरता आएगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले लोग अपने रिश्ते को शादी में बदलने का फैसला ले सकते हैं। भावनाओं में संतुलन रखें। हेल्थ – हेल्थ इश्यू से राहत मिल सकती है, जिससे मन खुश रहेगा। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पानी, ग्रीन टी या नारियल पानी का सेवन करें। सुबह प्राणायाम और योग पूरे दिन फ्रेश रखेगा। लकी कलर – टरक्वॉइश ब्लू, लकी नंबर – 4
मीन – सेवन ऑफ कप्स आज का दिन कई ऑप्शन, भ्रम और डे-ड्रीमिंग का संकेत दे रहा है। मन में एक साथ कई विचार चलने से फैसला लेने में कंफ्यूजन हो सकता है। परिवार में किसी इवेंट या सेलिब्रेशन को लेकर कई तरह के प्लान बनेंगे, जिससे माहौल लाइवली रहेगा। आज हकीकत से दूर होकर ख्याली पुलाव पकाने से बचें और ग्राउंडेड रहें, ताकि गलती न हो।
करियर – क्रिएटिव राइटिंग, फिल्म्स, डिजाइनिंग और आर्ट्स फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन इनोवेटिव आइडिया लेकर आएगा। नए बिजनेस स्टार्टअप्स करने वालों के सामने कई ऑफर आएंगे। ऑफिस में मल्टीपल टास्क एक साथ हाथ में लेने के बजाय किसी एक जरूरी काम पर फोकस करना बेहतर रहेगा। लव – प्रेम में फैंटेसी और रोमांटिक भ्रम ज्यादा रह सकते हैं। आप पार्टनर के साथ सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। रिश्तों में पार्टनर से बहुत ज्यादा अवास्तविक उम्मीदें रखने से बचें, वरना बाद में असंतोष महसूस हो सकता है। वास्तविकता को स्वीकार करें। हेल्थ – मन में चल रही उथल-पुथल के कारण हल्की घबराहट या एलर्जी की समस्या परेशान कर सकती है। सोने से पहले मेडिटेशन करें और कोई अच्छी मोटिवेशनल किताब पढ़ें, ताकि दिमाग शांत रहे। लकी कलर – पिंक, लकी नंबर – 3
