![]()
अमृतसर के खालसा कॉलेज में कुत्तों के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को एनिमल एक्टिविस्टों, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने बेजुबान जानवरों के लिए न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वायरल वीडियो में कुत्तों को बेरहमी से घसीटा और पीटा गया, जिससे कुछ जानवरों की मौत हो गई। एक एनिमल एक्टिविस्ट ने कहा कि अमृतसर को गुरु-पीरों की धरती माना जाता है, लेकिन ऐसी घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। उन्होंने जोर दिया कि बेजुबान जानवरों की आवाज बनना समाज की जिम्मेदारी है। महिला ने लगाए गंभीर आरोप एक महिला प्रदर्शनकारी, जो खुद को अध्यापिका और एनिमल एक्टिविस्ट बता रही थी, ने गंभीर आरोप लगाए। उसने बताया कि वीडियो में एक कुत्ते को बैटरी रिक्शा से बांधकर घसीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसने यह भी दावा किया कि एक अन्य कुत्ते की टांग तोड़ दी गई थी। प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज प्रशासन से इस मामले पर जवाब मांगा, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। एक्टिविस्टों ने आरोप लगाया कि कॉलेज के कुछ सुरक्षा कर्मचारी भी इस घटना में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने मांग की कि वायरल वीडियो में दिख रहे कुत्तों को सामने लाया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।
अमृतसर के खालसा कॉलेज में कुत्तों से क्रूरता का आरोप:वीडियो वायरल होने पर छात्रों और एनिमल एक्टिविस्टों ने किया प्रदर्शन
Leave a comment