![]()
बधनी कलां थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब से भरी एक कार जब्त की है। यह कार्रवाई अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। हालांकि, मौके से तस्कर फरार होने में सफल रहा। इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि लोपों पुलिस चौकी के इंचार्ज सहायक थानेदार बलवीर सिंह देर शाम गांव दौधर शर्की की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव लोपों-दौधर लिंक रोड पर नहर पुल के पास पटरी पर एक स्विफ्ट कार खड़ी है। कार का पिछला टायर पंक्चर था और उसमें भारी मात्रा में शराब की पेटियां दिख रही थीं। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस की टीम सूचना मिलते ही थानेदार बलवीर सिंह, मुख्य मुंशी हवलदार चमकौर सिंह और पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से पंजाब हीर सौंफी मार्का की 30 पेटियां (कुल 360 बोतल) शराब बरामद हुई। चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह ने बताया कि गाड़ी की नंबर प्लेट के आधार पर वाहन मालिक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत थाना बधनी कलां में मामला दर्ज कर लिया है और तस्करों की तलाश जारी है।
बधनी कलां में अवैध शराब से भरी कार बरामद:360 बोतल जब्त, टायर पंक्चर होने पर तस्कर मौके से फरार
Leave a comment