डेराबस्सी में रैली से लौट रहे चचेरे भाइयों पर हमला:पुरानी रंजिश में तेजधार हथियार से वार, मोटरसाइकिल तोड़ी; अस्पताल में भर्ती

Actionpunjab
2 Min Read




डेराबस्सी में आम आदमी पार्टी की रैली से लौट रहे बाइक सवार दो चचेरे भाइयों पर एक दर्जन से अधिक युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने धारदार हथियार और रॉड से दोनों युवकों पर वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात पुरानी अकाली मार्केट के पास हुई। घायलों की पहचान महमदपुर निवासी हर्ष और उसके चचेरे भाई लाडी के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित हर्ष के अनुसार, वह अपने चचेरे भाई के साथ आम आदमी पार्टी की रैली में शामिल होकर बाइक पर वापस घर लौट रहा था। जब वे पुरानी अकाली मार्केट के पास पहुंचे तो पहले से घात लगाए बैठे करीब एक दर्जन युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावर तलवार, गंडासी और साइकिल की गरारी लगी लोहे की रॉड जैसे हथियार लेकर आए थे। आते ही उन्होंने दोनों भाइयों पर हमला शुरू कर दिया। दोनों ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी लगातार वार करते रहे। 3 महीने पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला घायल पक्ष का कहना है कि हमले के पीछे पुरानी रंजिश है। करीब तीन महीने पहले जैन स्कूल डेराबस्सी के बाहर हुए एक विवाद के बाद से दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था। पीड़ितों का आरोप है कि उसी रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने पीड़ितों की मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *