- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (23 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शनिवार, 23 मई को मेष राशि वालों को टीचिंग, कोचिंग और एजुकेशन सेक्टर में फायदा हो सकता है। वृष राशि वालों को लग्जरी ब्रांड्स, ब्यूटी बुटीक और ऑर्गेनिक फार्मिंग से मुनाफा मिलेगा। मिथुन राशि वालों को इंटरव्यू में सफलता और नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। कर्क राशि वालों को ऑफिस में प्रोजेक्ट का क्रेडिट मिल सकता है।
तुला राशि वालों को नई पार्टनरशिप में फायदा होगा। धनु राशि वालों को लीगल कॉन्ट्रैक्ट और बड़ी डील मिल सकती है। मकर राशि वालों को रुका प्रमोशन मिलने के योग हैं। कुंभ राशि वालों को नेतृत्व और बिजनेस विस्तार में सफलता मिलेगी। मीन राशि वालों को प्रॉपर्टी या इन्वेस्टमेंट डील से फायदा हो सकता है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष – द हायरोफेंट आज का दिन परंपराओं, पारिवारिक मूल्यों और बड़ों के आशीर्वाद से जुड़ा रहेगा। सुबह से ही घर का माहौल शांत और सकारात्मक रहेगा। किसी धार्मिक गतिविधि या पूजा-पाठ से जुड़ी योजना बन सकती है। बच्चों में अच्छे संस्कार देखकर मन प्रसन्न होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। परिवार के वरिष्ठ लोगों की सलाह आज आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।
करियर – टीचिंग, कोचिंग और एजुकेशन सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कॉलेज प्रोफेशनल्स या रिसर्च से जुड़े लोगों को अपने काम या थ्योरी के लिए सराहना मिल सकती है। ऑफिस में किसी नए एक्सपेरिमेंट के बजाय तय नियमों के हिसाब से काम करना बेहतर रहेगा। अनुशासन और परंपरागत तरीका आज ज्यादा फायदा देगा। लव – परिवार वाले आपके रिश्ते को स्वीकार कर सकते हैं, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। सिंगल लोगों को किसी फैमिली फंक्शन में मनपसंद व्यक्ति मिल सकता है। रिश्तों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान और कमिटमेंट की भावना गहरी होगी। आपसी भरोसा बढ़ेगा और बॉन्डिंग मजबूत होगी। हेल्थ – कैल्शियम से भरपूर डाइट लेना आपके लिए जरूरी रहेगा। अपनी डेली लाइफ में अनुशासित रूटीन फॉलो करें। इससे डाइजेशन और एनर्जी लेवल दोनों बेहतर बने रहेंगे। देर रात तक जागने से बचें। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 1
वृष – नाइन ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन आत्मनिर्भरता और सुख-सुविधाओं का आनंद लेने वाला रहेगा। सुबह से ही आप खुद को आत्मविश्वासी और स्वतंत्र महसूस करेंगे। घर का माहौल अच्छा और आरामदायक रहेगा, जिससे आपका मन रिलैक्स रहेगा। आज आप अपने ऊपर थोड़ा समय और पैसा खर्च कर सकते हैं। अपनी प्रगति देखकर मन में गहरी संतुष्टि रहेगी।
करियर – लग्जरी ब्रांड्स, ब्यूटी बुटीक और ऑर्गेनिक फार्मिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा मुनाफा दे सकता है। फ्रीलांसर्स को अपनी पसंद के प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप बिना किसी की मदद के अपने दम पर कोई बड़ा कॉर्पोरेट टास्क पूरा कर सकते हैं। आत्मनिर्भरता आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगी। लव – प्रेम में सेल्फ लव और मैच्योरिटी का भाव रहेगा। सिंगल लोग अकेलेपन को सकारात्मक रूप से एंजॉय करेंगे और किसी नए रिश्ते की जल्दबाजी नहीं करेंगे। जो लोग रिश्ते में हैं, वे एक-दूसरे की पर्सनल ग्रोथ को सपोर्ट करेंगे। इससे रिश्ते में सुंदर तालमेल बनेगा और आपसी सम्मान बढ़ेगा। हेल्थ – जरूरत से ज्यादा कंफर्ट जोन में रहने की वजह से सुस्ती या आलस महसूस हो सकता है। शरीर को एक्टिव रखने के लिए शाम को जुंबा, लाइट डांस या वॉक कर सकते हैं। खानपान संतुलित रखें। लकी कलर – रॉयल ब्लू, लकी नंबर – 4
मिथुन – नाइट ऑफ कप्स आज का दिन कोई आकर्षक ऑफर या अच्छी खबर लेकर आ सकता है। सुबह से मन में क्रिएटिव और भावनात्मक फ्लो बना रहेगा। आसपास का माहौल हल्का और खुश रहेगा। परिवार का कोई युवा सदस्य आपको बड़ा सरप्राइज दे सकता है। शाम का समय किसी म्यूजिकल इवेंट या आर्ट गैलरी से जुड़ी गतिविधि में बीत सकता है।
करियर – पोएट्री, क्रिएटिव राइटिंग, एक्टिंग और फाइन आर्ट्स से जुड़े लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। जॉब इंटरव्यू देने वालों को अपनी बेहतर कम्युनिकेशन स्किल्स की वजह से अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। अपनी रचनात्मकता को सही दिशा दें। लव – प्रेम के लिए दिन प्रपोजल मिलने वाला हो सकता है। कोई व्यक्ति आपको रोमांटिक अंदाज में अपने दिल की बात कह सकता है। आप एक-दूसरे को कोई खूबसूरत या कस्टमाइज्ड गिफ्ट भेज सकते हैं, जिससे दूरियां कम होंगी। बातचीत में प्यार, अपनापन और केयरिंग एटीट्यूड रहेगा। हेल्थ – आप शांत और खुश महसूस करेंगे, जिससे आपकी ओवरऑल हेल्थ बेहतर रहेगी। ठंडे ड्रिंक्स से बचें और हर्बल ड्रिंक लें। मन को हल्का रखने के लिए संगीत या हल्की वॉक फायदेमंद रहेगी। लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 2
कर्क – सेवन ऑफ वांड्स आज का दिन अपनी पोजीशन को मजबूत रखने और कॉम्पिटिशन में डटे रहने का है। सुबह से ऐसी स्थिति आ सकती है, जहां आपको अपनी बात पर अड़े रहना होगा। परिवार के लोग बाहरी विवादों में आपका साथ देंगे, जिससे घर की बॉन्डिंग मजबूत होगी। किसी भी सोशल विवाद से डरने के बजाय अपनी अंदरूनी ताकत का उपयोग करें।
करियर – कॉर्पोरेट एम्प्लॉइज को ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट के क्रेडिट के लिए कलीग्स से मुकाबला करना पड़ सकता है। हालांकि अपनी मजबूत प्रेजेंटेशन के दम पर आप मैनेजमेंट के सामने अपनी बात साबित कर लेंगे। स्पोर्ट्स, डिफेंस और जिम ट्रेनर्स के लिए दिन बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाने वाला रहेगा। लव – प्रेम में पार्टनर के साथ मिलकर किसी बाहरी दखलअंदाजी का सामना करेंगे। अगर समाज या किसी तीसरे व्यक्ति के कारण रिश्ते में परेशानी आ रही थी, तो आज आप दोनों साथ खड़े हो सकते हैं। प्यार में परिपक्वता आएगी और संबंधों में भरोसा बढ़ेगा। हेल्थ – ज्यादा भागदौड़ की वजह से शाम को शोल्डर पेन या मसल्स में थकान महसूस हो सकती है। काम के बीच-बीच में स्ट्रेचिंग करते रहें। रात को पैरों के तलवों में सरसों तेल की मालिश अच्छी नींद देगी। लकी कलर – कैरेमल, लकी नंबर – 7
सिंह – नाइन ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन मन में चल रही अनावश्यक चिंता और पुराने गिल्ट को छोड़ने का है। सुबह से किसी अनजाने डर की वजह से मूड थोड़ा ऑफ रह सकता है। परिवार के लोग आपकी स्थिति समझकर आपको नैतिक सहयोग देंगे, जिससे माहौल धीरे-धीरे बेहतर होगा। किसी भी नकारात्मक विचार को खुद पर हावी न होने दें। हकीकत पर फोकस करें।
करियर – जॉब सिक्योरिटी को लेकर चल रहा डर सिर्फ आपका वहम साबित हो सकता है। ऑफिस में काम का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन आपकी क्षमता से सब समय पर पूरा हो जाएगा। आज कोई नया फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट करने से बचें। पुराने कामों को व्यवस्थित करना ज्यादा बेहतर रहेगा। लव – रिलेशनशिप में पार्टनर के पास्ट को लेकर ओवरथिंकिंग करने से बचें, वरना वर्तमान बॉन्डिंग प्रभावित हो सकती है। शक करने के बजाय पार्टनर से सीधे और शांत मन से बात करें। सिंगल लोग पुराने ब्रेकअप को याद करके भावुक हो सकते हैं। खुद को संभालें। हेल्थ – गहरी नींद न आने से सुबह सिर भारी रह सकता है। सोने से पहले कैफीन या चाय का सेवन न करें। रात को वॉक करना और पैरों को ठंडे पानी से धोना मन को रिलैक्स करेगा। लकी कलर – बेज, लकी नंबर – 4
कन्या – द डेविल आज का दिन जीवन में चल रही किसी खराब आदत या टॉक्सिक डिपेंडेंसी को तोड़ने का है। सुबह से आप खुद को थोड़ा बंधा हुआ महसूस कर सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य अपनी जिद आप पर थोपने की कोशिश कर सकता है। घर का माहौल हल्का रखने के लिए बेकार की बहस से दूर रहें। पैसों के मामले में शॉर्टकट और लालच से बचना जरूरी है।
करियर – कॉर्पोरेट सेक्टर के लोगों को किसी बहुत डिमांडिंग और डिसिप्लिन वाले बॉस के अंडर काम करना पड़ सकता है, जिससे वर्क प्रेशर ज्यादा रहेगा। कलीग्स के साथ सीक्रेट शेयर न करें, क्योंकि ऑफिस पॉलिटिक्स बढ़ सकती है। किसी भी कागज या डील को बिना पढ़े आगे न बढ़ाएं। लव – प्रेम में पजेसिवनेस और जलन की भावना रिश्ते को घुटन दे सकती है। पार्टनर पर नजर रखने या उनका फोन चेक करने जैसी आदतों से बचें, वरना बॉन्डिंग खराब हो सकती है। होश में रहकर ही कोई फैसला लें। भरोसा बनाए रखना जरूरी है। हेल्थ – पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। शरीर को साफ और हल्का रखने के लिए सुबह खाली पेट नीम पानी या डिटॉक्स ड्रिंक ले सकते हैं। ऑयली चीजों से दूरी बनाएं। गुस्सा और तनाव कम करें। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 8
तुला – ऐस ऑफ कप्स आज का दिन भावनाओं की नई शुरुआत लेकर आया है। सुबह से मन में शांति, करुणा और उत्साह बना रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान या बच्चे के जन्म की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर में सेलिब्रेशन जैसा माहौल बनेगा। लाइफ पार्टनर और बच्चों से भरपूर प्यार और केयर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
करियर – मेडिकल, नर्सिंग, एनजीओ और सोशल वेलफेयर से जुड़े लोगों के लिए दिन सम्मान देने वाला रहेगा। क्रिएटिव राइटर्स और डिजाइनर्स को ऐसा प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो सीधे लोगों के दिलों को छुएगा। ऑफिस का माहौल सपोर्टिव रहेगा और आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। नई पार्टनरशिप के लिए दिन अच्छा है। लव – प्रेम संबंधों में सोलमेट जैसी फीलिंग महसूस होगी। आप दोनों बिना बोले भी एक-दूसरे का मूड समझ पाएंगे। किसी प्यार करने वाले और सच्चे मन के व्यक्ति की एंट्री हो सकती है, जिससे पहली नजर में आकर्षण बन सकता है। पुराने दिल के घाव भरने लगेंगे। हेल्थ – पुरानी किसी क्रॉनिक बीमारी से राहत मिल सकती है। खुद को फ्रेश रखने के लिए स्पा या अरोमाथेरेपी का सहारा ले सकते हैं। पानी ज्यादा पिएं और मन शांत रखें। लकी कलर – रोज पिंक, लकी नंबर – 6
वृश्चिक – नाइट ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन धीमी, स्थिर और भरोसेमंद प्रगति का है। सुबह से आप अपने डेली रूटीन के कामों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करेंगे। परिवार के बुजुर्ग आपकी परिपक्वता और धैर्य की तारीफ करेंगे, जिससे घर का माहौल शांत रहेगा। आर्थिक मामलों में किया गया कोई फैसला भविष्य को सुरक्षित बना सकता है।
करियर – रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन और एग्रीकल्चर सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन स्थिर मुनाफा दे सकता है। ऑफिस में आपको अपनी लॉयल्टी और मेहनत के लिए मैनेजमेंट से कोई परमानेंट रिवॉर्ड मिल सकता है। शॉर्टकट के बजाय परंपरागत और भरोसेमंद वर्किंग स्टाइल पर भरोसा रखें। लव – प्रेम में कोई ड्रामा या बहुत उतार-चढ़ाव नहीं होगा, बल्कि गहरी स्थिरता महसूस होगी। आपका पार्टनर आपकी साइलेंट केयर और भरोसेमंद स्वभाव की कद्र करेगा। शादीशुदा लोग मिलकर अपने घरेलू बजट और भविष्य की संपत्ति की योजना बना सकते हैं। सिंगल लोग किसी ग्राउंडेड और लॉयल स्वभाव वाले व्यक्ति की ओर बढ़ सकते हैं। हेल्थ – लगातार खड़े रहकर या एक ही पोजीशन में काम करने की वजह से काफ मसल्स में भारीपन या दर्द हो सकता है। डाइट में कैल्शियम और प्रोटीन का संतुलन बनाए रखें। आराम भी जरूरी है। लकी कलर – खाकी, लकी नंबर – 7
धनु – टू ऑफ कप्स आज का दिन जीवन में संतुलन, आपसी सम्मान और नई दोस्ती लेकर आया है। सुबह से ही आपके संबंध सबके साथ अच्छे रहेंगे, जिससे घर का माहौल खुश और रिलैक्स रहेगा। परिवार का कोई पुराना मनमुटाव आपसी बातचीत से खत्म हो सकता है। दोस्तों के साथ शाम को किसी खास गेट-टुगेदर का प्लान बन सकता है।
करियर – बिजनेस करने वालों के लिए लीगल कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपका कोऑर्डिनेशन शानदार रहेगा, जिससे बड़ा टारगेट भी आसानी से पूरा होगा। मार्केटिंग प्रोफेशनल्स अपनी स्मूथ कम्युनिकेशन स्किल्स से बड़ी डील क्लोज करने में सफल रहेंगे। लव – प्रेम जीवन में दिन किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं रहेगा। अविवाहित लोगों के रिश्ते की बात पक्की हो सकती है या कोई बड़ा कमिटमेंट मिल सकता है। पार्टनर के साथ आपसी समझ और आकर्षण मजबूत रहेगा। आज आप दोनों जीवन के फैसलों में एक-दूसरे की राय को सम्मान देंगे। हेल्थ – बहुत ज्यादा बातचीत या लगातार मीटिंग्स की वजह से गले में आवाज बैठने की समस्या हो सकती है। गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करना लाभदायक रहेगा। मसालेदार और ड्राई फूड से बचें। लकी कलर – कोरल, लकी नंबर – 9
मकर – द स्टार आज का दिन नई उम्मीद, हीलिंग और खुशी लेकर आया है। लंबे समय से चल रहा तनाव कम हो सकता है, जिससे घर का माहौल फिर शांत और खुशनुमा बनेगा। बच्चों की मासूमियत और उनकी गतिविधियां आपको अंदर से प्रेरित करेंगी। आज आप खुद को आध्यात्मिक रूप से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। मन में शांति रहेगी।
करियर – एस्ट्रोनॉमी, कॉस्मिक साइंस, मोटिवेशनल स्पीकिंग और स्पिरिचुअल हीलिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन उपलब्धि दे सकता है। ऑफिस में काफी समय से रुका प्रमोशन मिल सकता है। टॉप मैनेजमेंट आपकी अलग पहचान और क्रेडिबिलिटी को नोटिस करेगा। नए आइडिया पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। लव – लव लाइफ में पुरानी गलतफहमियां और दिल टूटने का दर्द कम हो सकता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले प्रेमियों को दोबारा जुड़ने की उम्मीद दिखाई देगी। बातचीत से भरोसा लौट सकता है। प्रेम में नई शुरुआत का भाव रहेगा। हेल्थ – स्किन प्रॉब्लम या पुरानी डस्ट एलर्जी में सुधार दिख सकता है। एक नई और पॉजिटिव एनर्जी महसूस होगी। रात को सोने से पहले थोड़ी देर खुली छत पर प्राणायाम करना मन को शांति देगा। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 6
कुंभ – किंग ऑफ वांड्स आज का दिन आपके अंदर की अथॉरिटी, दूरदर्शी सोच और नेतृत्व क्षमता को बाहर लाने का है। सुबह से आत्मविश्वास ज्यादा रहेगा। परिवार के लोग हर छोटे-बड़े फैसले के लिए आपसे सलाह लेंगे। घर का माहौल आपके प्रभावशाली स्वभाव की वजह से अनुशासित रहेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ सकता है।
करियर – यंग एंटरप्रेन्योर्स अपने बिजनेस को विस्तार देने के लिए बोल्ड और मजबूत रणनीति बना सकते हैं, जो आगे चलकर कामयाब रहेगी। प्रोजेक्ट मैनेजर्स, सीईओ और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर्स के लिए दिन बड़ी टीम को लीड करने और कॉर्पोरेट टारगेट हासिल करने का है। फैसले आत्मविश्वास से लें। लव – प्रेम में पैशन और रोमांस बढ़ेगा, जिससे लव लाइफ एनर्जेटिक महसूस होगी। हालांकि पार्टनर से बात करते समय हावी होने वाले व्यवहार पर नियंत्रण रखें, वरना उनके अहं को ठेस लग सकती है। रिश्ते में बराबरी का भाव रखें। इससे प्यार और सम्मान दोनों बने रहेंगे। हेल्थ – हीट वेव या एसिडिटी की हल्की परेशानी हो सकती है। तेज धूप में निकलने से बचें। खुद को ठंडा रखने के लिए नारियल पानी या मिंट लेमोनेड लें। सादा भोजन करें। लकी कलर – वार्म येलो, लकी नंबर – 3
मीन – टेन ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन पुश्तैनी संपत्ति, पारिवारिक विरासत और लंबे समय की आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा रहेगा। सुबह से घर में किसी बड़े रियूनियन या गेट-टुगेदर का माहौल बन सकता है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। परिवार के बुजुर्ग किसी प्रॉपर्टी या संपत्ति ट्रांसफर की योजना पर चर्चा कर सकते हैं। घर का माहौल सुरक्षित और समृद्ध महसूस होगा।
करियर – फैमिली बिजनेस या बड़े कॉर्पोरेट हाउस से जुड़े लोगों के लिए दिन कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि दे सकता है। रियल एस्टेट डेवलपर्स और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों में बड़ी इन्वेस्टमेंट डील क्लोज हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की नौकरी की सुरक्षा मजबूत रहेगी, जिससे करियर को लेकर शांति और संतोष रहेगा। लव – लव लाइफ में परिवार की सहमति मिल सकती है, जिससे प्रेम विवाह का रास्ता साफ हो सकता है। मैरिड लाइफ में सुरक्षित और आशीर्वाद जैसा एहसास बना रहेगा। सिंगल लोगों को प्रतिष्ठित परिवार से रिश्ता आ सकता है। रिश्तों में स्थिरता और सम्मान बढ़ेगा। हेल्थ- पेट में भारीपन या ब्लोटिंग की शिकायत हो सकती है। अपनी प्लेट में भोजन की मात्रा का ध्यान रखें। डिनर के बाद हल्की वॉक करना डाइजेशन को बेहतर रखेगा। भारी भोजन से बचें। लकी कलर – पेस्टल ग्रीन, लकी नंबर – 5
