अंबाला में जीमनी विवाद को लेकर चली गोलियां:ठेके के विवाद में पोते ने दादी को मारी गोली, 3 की मौत,फायरिंग में भाई और चाचा ने भी तोड़ा दम, चाची गंभीर

Actionpunjab
3 Min Read




हरियाणा में अंबाला के बिचपड़ी गांव में शनिवार शाम मिट्टी खनन के ठेके को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हिस्सेदारी को लेकर हुई बहस के दौरान एक युवक ने तैश में आकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना में 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। विवाद ने लिया हिंसक रूप
पुलिस के अनुसार गांव बिचपड़ी में दो किला जमीन से मिट्टी निकालने का ठेका चल रहा था। इसी ठेके में हिस्सेदारी को लेकर परिवार के भीतर पिछले कुछ समय से विवाद बना हुआ था। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे इसी बात को लेकर फिर से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। दादी पर पहली गोली, मौके पर मौत
विवाद के दौरान अभिषेक नामक युवक ने अपने पास मौजूद पिस्तौल निकाल ली और फायरिंग शुरू कर दी। उसने सबसे पहले अपनी 95 वर्षीय दादी इसरो देवी को निशाना बनाया। गोली लगते ही इसरो देवी जमीन पर गिर पड़ीं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आए परिजनों को भी मारी गोली
दादी को गोली मारने के बाद आरोपी ने बीच-बचाव करने आए अपने बड़े भाई संदीप, चाचा महेंद्र और चाची पर भी गोलियां चला दीं। फायरिंग में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल ले जाते समय दो की मौत
ग्रामीणों और परिजनों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए तीनों को चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही चाचा महेंद्र और भाई संदीप ने भी दम तोड़ दिया, जबकि चाची का इलाज जारी है। पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी अभिषेक की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *