![]()
होशियारपुर के मियानी में गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार साहिब के सामने स्थित एक कबाड़खाने में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लाखों रुपए का कबाड़ का सामान, एक टेम्पो और एक जनरेटर जलकर राख हो गए। दमकलकर्मियों और स्थानीय निवासियों की चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कबाड़खाने के मालिक अशोक कुमार, जो गांव पुल पुख्ता के निवासी हैं, ने बताया कि वे कबाड़ खरीदने का काम करते हैं। उन्होंने मियानी मुख्य सड़क पर गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार साहिब के सामने एक मोहल्ले में अपना कबाड़खाना बना रखा है। बीती रात करीब 2:30 बजे उनके पड़ोसी ने फोन कर उन्हें आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंचे अशोक कुमार सूचना मिलने पर अशोक कुमार मौके पर पहुंचे, जहां आग भीषण रूप ले चुकी थी। मोहल्ले के निवासी आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें भी तुरंत मौके पर पहुंचीं। टांडा, दसुया और होशियारपुर से दमकल की कुल 8 गाड़ियां बुलाई गईं, जिनकी मदद से सुबह करीब 6 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। कबाड़खाने के मालिक अशोक कुमार के अनुसार, इस अग्निकांड में गोदाम में रखा लाखों रुपए का कबाड़ का सामान, एक टाटा ऐस टेम्पो और एक जनरेटर पूरी तरह जलकर राख हो गए। उन्हें लगभग 16 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। टांडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कबाड़खाने के साथ रहने वाले लवप्रीत सिंह ने बताया की हम सभी अपने कमरों में सोए हुए थे के करीब 2 या 2:30 बजे के करीब हमारे कमरों की दवारो से सेक आने लगा और जब हमने शत पर जा कर देखा की कबाड़खाने में भयानक आग लगी हुई थी। हमने गांव निवासी को फोन पर बताया और गांव निवासी और प्रशासन ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया, अगर आग पर काबू ना पड़ता तो हो सकता थी की कए घर आग की चपेट में आ सकते थे। हमारे घर की दवारो और शतो को भी नुकशान पहूचा है।
होशियारपुर के मियानी में कबाड़खाने में भीषण आग:8 दमकल गाड़ियों ने चार घंटे बाद पाया काबू, 16 लाख रुपए का नुकसान
Leave a comment