पत्नी पर बुरी नजर के विवाद में युवक पर हमला:फतेहाबाद में ताऊ और बेटों ने रास्ता रोककर पीटा; 4 पर केस

Actionpunjab
2 Min Read




फतेहाबाद जिले के गांव बड़ोपल में पत्नी पर बुरी नजर रखने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। घर लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर उसके ताऊ और उसके बेटों ने हमला कर दिया। मारपीट में घायल युवक को पहले अस्पताल और बाद में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया पड़ा। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बड़ोपल निवासी राधेश्याम ने बताया कि वे ढाणी में रहते हैं। 2012 में उसका प्रेम विवाह हुआ था। उसके साथ में ही उसके ताऊ राजकुमार की ढाणी है। ताऊ का लड़का विष्णु उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है और इस संबंध में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है। 20 मई को विष्णु उनके घर के सामने उसकी पत्नी के साथ खड़ा था। बहन के लात मारने का भी आरोप राधेश्याम के अनुसार, उसे उसकी बहन सुनीता ने कहा कि तुम यहां से जाओ तो वह नहीं गया और सुनीता के लात मारी। इसके बाद में गांव चिंदड़ से बाइक पर सवार होकर अपनी ढाणी में आ रहा था। जब घर के नजदीक पहुंचा तो रास्ते में ताऊ राजकुमार, उसका बेटा विष्णु, दूसरा बेटा जयप्रकाश, जयप्रकाश की पत्नी अंजू मिले। उन्होंने रास्ता रोक लिया। विष्णु और उसके पिता राजकुमार ने उसे गिरा दिया। फिर सिर व टांग पर चोटें मारी। बाकी दोनों ने लात घुसे मारे। उसने शोर मचाया तो उसके घर वाले भाग कर आए। इतने में सभी आरोपी फरार हो गए। इसके बाद भाई ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चारों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू की सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि पुलिस ने राधेश्याम की शिकायत पर एक महिला समेत चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 3(5),126(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *