करनाल में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़:आरोपी की टांग में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती; पेट्रोल पंप की थी लूट की कोशिश

Actionpunjab
5 Min Read




करनाल के तरावड़ी क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। घटना मेरठ रोड पर आवर्धन नहर के पास हुई, जहां आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के कुल्हे के पास गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से काबू कर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान पंजाब के खरड़ गांव निवासी गुरजीत सिंह पुत्र प्रभजोत सिंह के रूप में हुई है। सीआईए-1 इंचार्ज संदीप कुमार अपनी टीम के साथ गुप्त सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को देखते ही आरोपी बाइक से भागने लगा। चेतावनी देने के बावजूद वह नहीं रुका और पुलिस पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने फायर किया, जो उसके कुल्हे के पास जा लगा। घायल अवस्था में उसे करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डिस्चार्ज के बाद होगी औपचारिक गिरफ्तारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले भी 5-6 मामले दर्ज हैं और वह किसी नई वारदात की फिराक में था। मौके से एक पिस्टल और बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। अब जानिए क्या था पूरा मामला 2 मई शनिवार की सुबह करीब 4:25 बजे एक अज्ञात युवक काले रंग की बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर तरावड़ी स्थित चौधरी पेट्रोल पंप पर पहुंचा। उसने वहां मौजूद सेल्समैन से 100 रुपए का पेट्रोल डलवाया और पैसे भी दे दिए। पिस्तौल दिखाकर कैश लूटने की कोशिश गांव पड़वाला निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जैसे ही वह शोरूम की तरफ वापस जाने लगा, आरोपी उसके पीछे आ गया। उसने अपनी कमीज उठाकर जेब से पिस्तौल निकाली और सुरेश कुमार पर तान दी। आरोपी ने उससे कहा कि जितना कैश है, निकाल दे। हिम्मत दिखाकर बदमाश से भिड़े कर्मचारी सुरेश कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी की पिस्तौल पर हाथ मार दिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव तखाना निवासी नरेश कुमार भी मौके पर पहुंच गया। दोनों ने मिलकर आरोपी का विरोध किया, जिससे वहां धक्का-मुक्की शुरू हो गई। धक्का-मुक्की में हुई फायरिंग, टला बड़ा हादसा इस दौरान आरोपी ने फायर कर दिया, लेकिन गोली हवा में निकल गई और किसी को नुकसान नहीं हुआ। घटना के समय पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात सुरेश कुमार के अनुसार पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। वारदात के बाद आरोपी तुरंत अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर तरावड़ी टी-प्वाइंट की तरफ फरार हो गया।
रातभर ड्यूटी के बाद हुआ हमला सुरेश कुमार ने बताया कि उसकी ड्यूटी 1 मई से 2 मई सुबह 8 बजे तक थी। इसी दौरान तड़के यह घटना हुई। आरोपी की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। घटनास्थल से मिला गोली का खोल
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान वहां से गोली का खोल बरामद किया गया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई। 23 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने सबूतों के आधार पर लगातार आरोपी की तलाश की। करीब 23 दिन बाद गुप्त सूचना के आधार पर उसे मेरठ रोड स्थित आवर्धन नहर के पास मुठभेड़ के दौरान काबू कर लिया गया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों का खुलासा करने में जुटी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *