तरनतारन में कार ने स्कूटी को मारी टक्कर:हादसे में बुजुर्ग की मौत, आरोपी मौके से फरार; पुलिस जांच में जुटी

Actionpunjab
2 Min Read




तरनतारन में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक्टिवा सवार 73 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना झबाल बाईपास पर हुई। शिकायतकर्ता हरबीर सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी गली बाऊ वाली सर्कुलर रोड मोहल्ला टंकक्षत्री, तरनतारन ने पुलिस को बताया कि उनके पिता गुरदयाल सिंह (73) शाम करीब 4 बजे अपनी दुकान से एक्टिवा नंबर P.B.46 क्यू 7056 पर सवार होकर किसी काम से झबाल बाईपास गए थे और वापस लौट रहे थे। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हरबीर सिंह अपने पिता से 50-60 मीटर की दूरी पर घर की ओर जा रहे थे, तभी एक मारुति सलारियो कार (नंबर पीबी 46 ए 3223) के चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए उनके पिता को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुरदयाल सिंह जमीन पर गिर गए और एक्टिवा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में गुरदयाल सिंह को गंभीर चोटें आईं। कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। हरबीर सिंह तुरंत अपने पिता को सिविल अस्पताल तरनतारन ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएसआई गुरप्रीत सिंह ने पुष्टि की है कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ तरनतारन सिटी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *