राजस्थान निगम बस की टक्कर से महिला की मौत:बेटा गंभीर, हिसार रेफर; सिरसा में बाइक पर पार्टी से लौट रहे थे

Actionpunjab
2 Min Read




सिरसा जिले में राजस्थान निगम की बस और बाइक का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायाल हो गया। अभी घायल युवक को गंभीरावस्था में हिसार के लिए रेफर कर दिया गया है। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, यह हादसा गांव माधोसिंघाना के पास सोमवार को हुआ। मृतका की पहचान गोमती पत्नी आदराम (65) निवासी माधोसिंघाना के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान रवि (42) के रूप में हुई है। पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों मां-बेटा किसी पारिवारिक पार्टी में शामिल होकर बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव माधोसिंघाना के पास पीछे से आ रही राजस्थान परिवहन की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक का हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया गया। अभी पुलिस मृतका के परिजनों के बयान दर्ज करने में जुटी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *