कोटा में टोल पर हादसे की लाइव तस्वीर:रोड़ क्रॉस कर डिवाइडर के कोने पर चढ़ा, सड़क पर गिरा टोल कर्मी, पैर पर टायर चढ़ा

Actionpunjab
3 Min Read




कोटा के कनवास थाना क्षेत्र में 23 मई को टोल पर हुए हादसे की तस्वीर सामने आई है। टोल कर्मी पानी पीने रोड़ क्रॉस करके टोल की दूसरी तरफ गया। डिवाइडर के कोने पर चढ़ा था। उसी समय वहां से बजरी से भरा ट्रोला गुजरा। टोल कर्मी सड़क पर गिर गया। ट्रोले के टायर के नीचे आ गया। हादसे के समय टोल पर मौजूद एक युवक के मोबाइल में सारी घटना रिकॉर्ड हो गई। देखे हादसे की तस्वीर इलाज के दौरान टोल कर्मी की 23 मई को कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मौत हो गई थी टोल कर्मी मयंक छंदक (21) पनवाड़ जिला झालावाड़ का रहने वाला था। इस मामले में मयंक के पिता सुरेश ने कनवास थाना पुलिस को शिकायत थी दी। जिसमें बताया था की बेटा मयंक 6 महीने से कनवास टोल पर काम करता था। 23 मई की सुबह 8 बजे करीब ड्यूटी पर गया था। 10:30 बजे के आसपास वह टोल पर काम कर रहा था। इसी दौरान रोड क्रॉस करके पानी पीने जा रहा था। अचानक से बजरी का ट्रोला आया मयंक को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। ट्रोला के पीछे के टायर मयंक के पेट के नीचे वाले हिस्से पर चढ़ गए। घायल हालत में स्टाफ के लोग मयंक इलाज के लिए कनवास हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां से उसे कोटा रैफर किया। मयंक को सरकारी एंबुलेंस में कोटा लेकर पहुंचे। कोटा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ट्रोला चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर बेटे के टक्कर मारी। घटना धुलेट -कनवास रोड़ की है। सुरेश की शिकायत पर पुलिस ने ट्रोला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। ——————————————- ये खबर भी पढ़े- कोटा में टोलकर्मी को ट्रोले ने कुचला, मौत:पानी पीने जा रहा था, पैर पर चढ़े पीछे के टायर, 6 महीने से काम कर रहा था कोटा में बजरी से भरे ट्रोले ने टोल कर्मी को कुचल दिया। इलाज के दौरान टोल कर्मी की कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मौत हो गई। टोल कर्मी मयंक छंदक (21) पनवाड़( जिला झालावाड़) का रहने वाला था। घटना सुबह 11 बजे के आसपास की धुलेट-कनवास रोड़ की है।कनवास थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। खबर पढ़े

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *