बांसवाड़ा में गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे ग्रुप एएनसी कार्ड:एनीमिया सहित कई बीमारियों की होगी जानकारी; कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने किया विमोचन

Actionpunjab
2 Min Read




​गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने मंगलवार को ‘ग्रुप एएनसी कार्ड’ का विमोचन किया। कलेक्टर ने छोटी सरवन क्षेत्र की 2 एएनएम को यह कार्ड सौंपे और इसके उपयोग व प्रक्रिया की जानकारी ली। कलेक्टर ने मुलिया सब-सेंटर के स्टाफ से भी इस कार्ड की उपयोगिता पर चर्चा की। कलेक्टर के निर्देश पर हुए तैयार
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला कलेक्टर की विशेष पहल पर ये कार्ड तैयार किए गए हैं। चिकित्सा विभाग पहली बार इस तरह के कार्ड स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से बंटवा रहा है। ​इन कार्डों की मदद से गर्भवती महिलाओं को प्रसव से जुड़ी जटिलताओं, जरूरी सावधानियों और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की जानकारी बेहद सरल तरीके से समझाई जा सकेगी। साथ ही महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ-साथ एनीमिया (खून की कमी) की पहचान करना भी आसान होगा। ​जपाइगो संस्थान के सहयोग से तैयार हुए कार्ड
​डॉ. राठौड़ ने बताया कि इससे पहले जपाइगो संस्थान द्वारा तलवाड़ा और घाटोल ब्लॉक में इस तरह की सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। अब विभाग ने अन्य क्षेत्रों की जरूरतों को देखते हुए विशेष रूप से इन कार्डों को विकसित किया है। इन कार्डों के निर्माण में आईईसी सीओ अमित शाह के प्रयास और जपाइगो संस्थान का सहयोग रहा है। जपाइगो के जिला समन्वयक लोकेश शर्मा ने बताया कि फिलहाल इस योजना की शुरुआत छोटी सरवन क्षेत्र से की जाएगी। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को कार्ड के सही उपयोग और फायदों को लेकर विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *