बरनाला निकाय चुनाव में बवाल:भाजपा नेता पर हमला, सिर में चोट और पगड़ी उतरी; AAP कार्यकर्ताओं पर आरोप

Actionpunjab
2 Min Read




बरनाला नगर निकाय चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 15 में भाजपा प्रत्याशी दीपेंद्र कौर के पति और वरिष्ठ भाजपा नेता जसवीर सिंह गति पर हमला किया गया। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया। जसवीर सिंह ने हमले का आरोप आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं पर लगाया है। जसवीर सिंह गख्खी ने बताया कि विरोधी पार्टियों के गुंडों ने उन पर हमला किया। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनकी पगड़ी भी उतर गई। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने सीधे तौर पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं पर दुर्भावनापूर्ण हमला करने का आरोप लगाया है। तनाव का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। वार्ड नंबर 33 में भी हिंसक झड़प और मारपीट की सूचना मिली। आप प्रत्याशी ने आरोपों को सिरे से किया खारिज इस वार्ड से आजाद प्रत्याशी के पति हेमराज गर्ग ने ‘आप’ पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता का दुरुपयोग कर जाली वोट डलवाए जा रहे हैं। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के पति चमन लाल चतरी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल अपनी संभावित हार को देखकर झूठे आरोप लगा रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *