गोरखपुर में पत्नी को सुसाइड के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार:पति से वीडियो कॉल पर बात कर फंदे से लटक गई थी महिला…

Actionpunjab
5 Min Read




गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के पांडेय टोला में शुक्रवार की देर रात विवाहिता चांदनी देवी (25) ने पति से वीडियो कॉल कर सुसाइड कर लिया था। इस मामले में मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को पति मनीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भिजवा दिया गया।
थानेदार अनूप सिंह ने बताया कि महिला की मौत की घटना में मृतका की मां अनीता देवी ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने और दहेज हत्या का आरोप लगाया था। जिसमें पति सहित तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया था। एसएसआई अश्वनी कुमार चौबे, एसआई अवधेश तिवारी ने आरोपी मनीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया। झंगहा की अनिता सिंह की बेटी चांदनी की दूसरी शादी दो माह पूर्व कानपुर निवासी मनीष सिंह से किसी मंदिर में हुई थी। मनीष सिंह चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुटहवा इनार में किराए का कमरा लेकर चांदनी के साथ रहता था। वह आटो चलाकर जिविका चलाता है। 15 दिनों पूर्व चांदनी फुटहवा इनार से अपने मायके झंगहा में रह रही थीं। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात मनीष सिंह ने देर रात चांदनी से वीडियो काल पर बात किया था। उसके बाद चांदनी ने फंदा लगाया। चांदनी देवी का शव घर में फंखे से फंदे पर लटका मिला। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि चांदनी के पति, सास और ननद लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। अब विस्तार जानिए पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, चांदनी (25 ) की पहली शादी वर्ष 2017 में नौसढ़ क्षेत्र के छपिया गांव निवासी राजकुमार विश्वकर्मा से हुई थी। पहली शादी से उसकी एक 6 वर्ष की बेटी राजनंदनी है। हालांकि, कुछ समय बाद पारिवारिक विवाद के कारण दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद करीब दो माह पूर्व चांदनी ने फुटहवा (चौरी चौरा) निवासी मनीष सिंह से तरकुलहा देवी मंदिर परिसर में दूसरी शादी रचाई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि दूसरी शादी के बाद से ही ससुराल के लोग (पति, सास और ननद) चांदनी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराल वालों के उत्पीड़न से आजिज आकर चांदनी कुछ दिन पहले झंगहा के पांडे टोला स्थित अपने भाई सुधाकर के घर आ गई थी। बताया जा रहा है कि घटना की रात चांदनी की अपने पति मनीष सिंह से फोन पर काफी कहासुनी और वाद-विवाद भी हुआ था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात चांदनी और घर के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे। देर रात चांदनी ने मच्छरदानी लाने की बात कही और छत से नीचे कमरे में चली गई। इस बीच छत पर सो रहे अन्य परिजनों की आंख लग गई।
रात करीब 1:30 बजे चांदनी की 6 वर्षीय बेटी राजनंदनी अपनी मां को ढूंढते हुए नीचे कमरे में गई। वहां का मंजर देखकर मासूम चीख पड़ी। चांदनी कमरे में पंखे के सहारे शर्ट का फंदा बनाकर लटकी हुई थी। बच्ची ने तुरंत छत पर जाकर परिजनों को जगाया और नीचे ले आई। घटना के तुरंत बाद मृतका के भाई सुधाकर ने झंगहा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
झंगहा थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष की ओर से प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, चांदनी का मायका परिवार पहले गोरखपुर के सिंघड़िया इलाके में किराए के मकान में रहता था। करीब तीन वर्ष पूर्व उन्होंने झंगहा के पांडे टोला में जमीन खरीदकर अपना मकान बनवाया और यहीं रहने लगे। चर्चा यह भी है कि दूसरी शादी से पूर्व चांदनी आर्केस्ट्रा में काम करती थी। फिलहाल पुलिस घरेलू कलह और फोन पर हुए विवाद को केंद्र में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *