भिवानी में लेडी SHO रिश्वत लेते गिरफ्तार:हिसार विजिलेंस ने थाने में मारी रेड; सिविल ड्रेस में ₹7 हजार लेते पकड़ी

Actionpunjab
3 Min Read




भिवानी के महिला थाना की SHO को हिसार विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) टीम ने रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उसके पास से टीम ने 7 हजार रुपए बरामद किए हैं। फिलहाल टीम मामले की जांच कर रही है। ACB इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया- सूचना मिली थी कि भिवानी महिला थाने में SHO कमलेश ने सरकारी काम करने के बदले पैसों की डिमांड की थी। हालांकि किस मामले में एसएचओ ने रिश्वत ली, अभी इसकी जांच की जा रही है। मंगलवार शाम छापेमारी करने के बाद एसीबी टीम SHO को अपने साथ ले गई। इस दौरान एसएचओ कमलेश सिविल ड्रेस में ही नजर आई। वहीं एसीबी ने कुछ डॉक्यूमेंट भी जब्त किए हैं। समझौता कराने के लिए 7 हजार मांगे एसीबी से जुड़े एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि SHO कमलेश ने महिला थाने में दर्ज एक केस के बदले 7 हजार रुपए की डिमांड की थी। शिकायतकर्ता ने की शिकायत हिसार एसीबी टीम से की।
इसके बाद एसीबी ने प्लानिंग कर शिकायतकर्ता को मंगलवार शाम थाने बुलाया। रिश्वत के पैसे लेते ही एसीबी ने एसएचओ कमलेश को रंगेहाथ 7 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एक दिन पहले सोनीपत में JE गिरफ्तार इससे एक दिन पहले ही सोनीपत में एसीबी ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) और ठेकेदार को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। जेई ने पॉल्ट्री फार्म पर नया बिजली कनेक्शन जारी करने और लाइन लगाने के बदले रिश्वत की मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की दो टीमों ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। —————- यह खबर भी पढ़ें… फॉरेस्ट ऑफिसर डेढ़ लाख रिश्वत लेता पकड़ा: करनाल में फार्म हाउस के रास्ते के नाम पर मांगे, पेड़ काटने का आरोप लगाया हरियाणा के करनाल में एक फॉरेस्ट ऑफिसर को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है। अधिकारी फार्म हाउस के लिए रास्ता बना रहे किसान को डरा-धमकाकर पैसे मांग रहा था। (पूरी खबर पढ़ें)

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *