नकोदर MLA इंदरजीत कौर बनीं चेयरमैन:विधानसभा की क्वेश्चन एंड रेफरेंस कमेटी की जिम्मेदारी; गनीव कौर व भराज सदस्य नियुक्त

Actionpunjab
1 Min Read




जालंधर जिले के नकोदर से विधायक इंदरजीत कौर मान को क्वेश्चन एंड रेफरेंस कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा की गई है। इस कमेटी में डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, सरदार सुखबिंदर सिंह सरकारिया, संतोष कुमारी कटारिया, गनीव कौर मजीठिया, दलजीत सिंह ग्रेवाल, नरिंदर कौर भारज, राजिंदर पाल कौर और लालजीत सिंह भुल्लर को सदस्य बनाया गया है। कई नेताओं ने इंदरजीत कौर को दी बधाई इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने बीबी मान को बधाई दी। इनमें मार्केट कमेटी नूरमहल के चेयरमैन लखवीर सिंह शीर, सिटी नूरमहल के प्रेसिडेंट राकेश अरोड़ा, राजू उप्पल, नरिंदर कौर, सरबजीत कौर कोटला, ब्लॉक प्रेसिडेंट नूरमहल अजीत सिधम, मनजीत सिंह कंडोला नंबरदार, ब्लॉक प्रेसिडेंट मनोज कुमार बत्रा, प्रियंका मिशर, ब्लॉक प्रेसिडेंट नूरमहल हनी अडेकली, मोहित संधू, संदीप गुमटाला और सुभाष चंद्र सोनू ठेकेदार शामिल हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *