बदायूं में अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर का विरोध:सपा विधायक ने एसएसपी से की मुलाकात, कहा- साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई हो

Actionpunjab
2 Min Read




बदायूं में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ लगाए गए पोस्टरों के विरोध में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। बुधवार को सहसवान से सपा विधायक बृजेश यादव ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने इस मामले में साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, बदायूं समेत कई जिलों में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे। इन पोस्टरों को देखकर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और उन्हें फाड़ दिया था। इसी मुद्दे पर विधायक बृजेश यादव ने बदायूं के एसएसपी अंकित शर्मा से मुलाकात की। विधायक ने एसएसपी को सौंपे गए शिकायती पत्र में कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा ये पोस्टर लगाए गए हैं। उन्होंने इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। पूरे मामले पर विधायक बृजेश यादव ने बताया कि उन्होंने एसएसपी को तहरीर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस को ही पता होगा कि ये पोस्टर किन लोगों ने लगाए हैं। विधायक के अनुसार, एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बृजेश यादव ने पोस्टर लगाने वालों को चुनौती देते हुए कहा कि वे उनके सामने भी एक पोस्टर लगाकर दिखाएं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *