प्रतापगढ़ में मनाई गई बकरीद:ईदगाह पर सामूहिक नमाज, जगह-जगह पुलिस बल तैनात

Actionpunjab
1 Min Read




प्रतापगढ़ में मुस्लिम समुदाय ने आज बकरीद का पर्व मनाया। शहर के ईदगाह मैदान पर बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी एकत्र हुए। शहर काजी जफर शैख ने सामूहिक नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर ईदगाह मैदान पर अंजुमन फुरकानिया के सदर खान शेद खान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया। कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे और मुस्लिम समाज को पर्व की शुभकामनाएं दीं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। एसपी बी आदित्य के निर्देश पर ड्रोन कैमरों से पूरे क्षेत्र पर नजर रखी गई और शहर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस प्रशासन ने लोगों से त्योहार को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *