![]()
बलरामपुर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय की निगरानी में जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। अधिकारियों ने शहर और विभिन्न मस्जिदों तथा ईदगाहों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था, साथ ही ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी रखी गई, जिससे कानून-व्यवस्था बनी रही। 4 तस्वीरें देखिए- अपर पुलिस अधीक्षक ने तुलसीपुर सर्किल का भी भ्रमण किया। क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेंद्र कुमार की देखरेख में थाना पचपेड़वा क्षेत्र में भी त्योहार शांतिपूर्ण रहा। पुलिस प्रशासन ने प्रमुख धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों का लगातार निरीक्षण कर आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाए रखा। त्योहार के अवसर पर पुलिसकर्मियों ने बच्चों को बिस्कुट और चॉकलेट वितरित किए। इस पहल से बच्चों के चेहरों पर खुशी देखी गई, जो पुलिस की संवेदनशीलता को दर्शाता है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर, प्रभारी निरीक्षक थाना पचपेड़वा समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारा, प्रेम तथा शांति बनाए रखने की अपील की।
पुलिस ने ईद पर बच्चों को बांटे बिस्कुट-चॉकलेट:बलरामपुर में शांतिपूर्ण नमाज, सौहार्द का दिया संदेश, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
Leave a comment