![]()
जिले भर में ईद-उल-अज़हा का त्योहार श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाया गया। मुख्य ईदगाह में मौलाना काजी अब्दुल सत्तार ने ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा करवाई। नमाज में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नमाज से पूर्व मौलाना मोहम्मद शरीफ कुरैशी ने अपने संबोधन में कुर्बानी के महत्व के साथ देश की तरक्की, आपसी भाईचारे और मानवता की सलामती पर जोर दिया। कारी अब्दुल सत्तार ने अपनी दुआ में देश और दुनिया में अमन-चैन कायम रखने की प्रार्थना की। उन्होंने नफरतों को मोहब्बत में बदलने और हर घर में खुशहाली लाने की कामना की। उन्होंने कुर्बानी के वास्तविक उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए लोगों से गरीबों, अनाथों और जरूरतमंदों का विशेष ध्यान रखने की अपील भी की। नमाज के उपरांत लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ईदगाह के बाहर मेले जैसा माहौल रहा, जिसमें बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व उपसभापति मोहम्मद सलीम नागोरी, जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष वल्लभ लखेशरी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने मुस्लिम समुदाय को ईद की शुभकामनाएं दीं।
ईद-उल-अज़हा पर्व मनाया, नमाज अदा:एक दूसरे को मुबारकबाद दी, देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी
Leave a comment