अस्पताल में एंबुलेंस फंसी, व्हीलचेयर बनी स्ट्रेचर:हिसार में बीएंडआर ने सड़क उखाड़कर छोड़ी, लोग बोले-कम से कम चार ईंटें लगा देते

Actionpunjab
2 Min Read




हरियाणा के हिसार स्थित नागरिक अस्पताल में मरीजों व उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका कारण बीएंडआर का काम है तो करीब कई दिनों से पेंडिंग पड़ा है। ठेकेदार ने सड़क को उखाड़कर छोड़ रखा है। इसके कारण मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में आने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। रोड उखड़ने से इमरजेंसी वार्ड के सामने वाली सड़क ऊंची हो गई है इस पर एंबुलेंस और कार नहीं चढ़ पाती। इसके कारण उनको मरीजों को दूर से ही उतारना पड़ता है। इससे मरीजों व उनके रिश्तेदारों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं भी टूटी सड़क देखकर रास्ता बदलकर जा रही हैं। हालांकि जब मरीजों की परेशानी को लेकर हिसार सीएमओ के नंबर 97291 5**** पर संपर्क किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। वहीं नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने कहा कि कंस्ट्रेक्शन वर्क के कारण दिक्कतें आ रही हैं। तस्वीरों में देखिए सिविल अस्पताल के हालात… ठेकेदार ने फरवरी में काम शुरू किया था
बता दें कि नागरिक अस्पताल में बीएंडआर की तरफ से इसी साल फरवरी में करीब सवा करोड़ रुपए से रोड निर्माण का काम शुरू किया गया था। शुरुआत में यहां मिट्‌टी डाली गई थी। इसके बाद एक-एक रोड को उखाड़कर बनाया गया। मगर जिस रोड को जल्दी और पहले बनाना चाहिए था वह अब तक अधूरा पड़ा है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। एक्सईएन बोले-15 दिन में काम पूरा होगा
वहीं बीएंडआर के एक्सईएन गौरव जैन ने बताया कि ठेकेदार लगातार काम कर रहा है। उन्होंने रात को भी निरीक्षण किया था। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी वार्ड के सामने वाला काम पहले करवा दिया जाएगा। यह रोड सीसी का बन रहा है। 15 दिन में रोड बनकर तैयार हो जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *