दिल्ली में मौसम बिगड़ा, CM सिद्धारमैया का चार्टर-विमान जयपुर डायवर्ट:कोलंबो के अलावा कई शहरों के विमान भी आए, पैसेंजर्स हुए परेशान

Actionpunjab
2 Min Read




दिल्ली में खराब मौसम के चलते गुरुवार रात कई फ्लाइट्स की लैंडिंग प्रभावित हो गई। इस कारण देशभर से दिल्ली जा रही उड़ानों को जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट करना पड़ा। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के चार्टर फ्लाइट को भी जयपुर उतारना पड़ा। दरअसल कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ कर्नाटक सरकार के मंत्री के.जे. जॉर्ज और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला समेत कुल 9 लोग चार्टर विमान में सवार थे। दिल्ली में अचानक मौसम बिगड़ने और विजिबिलिटी कम होने से विमान को जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया। विमान सुरक्षित रूप से जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतर गया है। मुख्यमंत्री की फ्लाइट के जयपुर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई। कई फ्लाइट को किया जयपुर डायवर्ट दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण कई फ्लाइट्स को जयपुर भेजा गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1837 कोयम्बटूर से दिल्ली जा रही थी। सबसे पहले जयपुर डायवर्ट होकर पहुंची। इसके बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई से दिल्ली फ्लाइट IX-1671, एयर इंडिया की कोलंबो से दिल्ली जा रही इंटरनेशनल फ्लाइट AI-278 और इंडिगो की गुवाहाटी से दिल्ली फ्लाइट 6E-6150 भी जयपुर एयरपोर्ट पर उतारी गईं। जयपुर एयरपोर्ट पर बढ़ गई एक्टविटी लगातार फ्लाइट्स डायवर्ट होने से जयपुर एयरपोर्ट पर देर रात अचानक फ्लाइट एक्टिविटी बढ़ गई। एयरपोर्ट प्रशासन और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ओर से सभी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। वहीं पैसेंजर्स की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी इंतजाम किए गए। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं, धूलभरी आंधी और खराब विजिबिलिटी के कारण एयर ट्रैफिक संचालन प्रभावित हुआ। इसी वजह से कई विमानों को वैकल्पिक एयरपोर्ट के तौर पर जयपुर भेजा गया। फिलहाल मौसम सामान्य होने के बाद फ्लाइट्स को आगे दिल्ली रवाना किए जाने की प्रक्रिया जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *