![]()
फरीदाबाद के सेक्टर-59 स्थित एक कंपनी में शुक्रवार को कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार द्वारा घोषित नए न्यूनतम वेतन को लागू करने की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कंपनी के मुख्य गेट पर होकर नारेबाजी की और कामकाज पूरी तरह बंद कर दिया। प्रदर्शन के चलते कंपनी का काम प्रभावित रहा। वेतन बढ़ोत्तरी को लेकर किया प्रदर्शन प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि हरियाणा सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा की थी, लेकिन कंपनी प्रबंधन अब तक संशोधित वेतन लागू नहीं कर रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की अधिसूचना के अनुसार अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम मासिक वेतन 15,220 रुपये, अर्धकुशल श्रमिकों का 16,780 रुपये, कुशल श्रमिकों का 18,500 रुपये और उच्च कुशल श्रमिकों का 19,425 रुपये निर्धारित किया गया है, लेकिन उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा है। ओवरटाइम का मका पैसा बंद किया कर्मचारी राकेश ने आरोप लगाया कि कंपनी ने रात्रि में काम करने पर मिलने वाला ओवरटाइम भुगतान भी बंद कर दिया है। इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच पुराने वेतन पर परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि वो अपने बच्चों तक की फीस नही भर पा रहे है। कंपनी में कई हजार कर्मचारी करते है काम कंपनी में दो शिफ्टों में करीब एक हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाकर काम पर लौटने के लिए कहा, लेकिन कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। फिलहाल कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच गतिरोध बना हुआ है। कर्मचारी सरकार द्वारा घोषित वेतन वृद्धि और ओवरटाइम भुगतान बहाल करने की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं, पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
फरीदाबाद में सेक्टर-59 कंपनी के गेट पर प्रदर्शन:कर्मचारियों ने सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर काम रोका, ओवरटाइम बंद करने का भी आरोप
Leave a comment