![]()
खैरथल-तिजारा जिला कोष कार्यालय में जेम पोर्टल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल ने जेम पोर्टल की उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह प्लेटफॉर्म सरकारी खरीद में पारदर्शिता, दक्षता और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है। बंसल ने कहा कि जेम पोर्टल ने शासकीय खरीद प्रक्रिया को अधिक सरल, त्वरित और पारदर्शी बनाया है, और सभी विभागों के कर्मचारियों को इसका प्रभावी उपयोग करना चाहिए। प्रशिक्षण सत्र के दौरान, प्रतिभागियों को जेम पोर्टल की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें पंजीकरण प्रक्रिया, उत्पाद एवं सेवा खरीद, निविदा (बिडिंग), अनुबंध प्रबंधन, ऑर्डर प्लेसमेंट और भुगतान संबंधी प्रक्रियाएं शामिल थीं। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
खैरथल-तिजारा जिले में जेम पोर्टल का प्रशिक्षण:सरकारी खरीद को पारदर्शी बनाने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को दी जानकारी
Leave a comment