![]()
उदयपुर की हाथीपोल थाना पुलिस पंचवटी स्थित पान के केबिन से 5 लाख रुपए के माल की चोरी का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पावर बाइक जब्त की है। पूछताछ में आरोपियों ने 9 वारदातें कबूल की है। थानाधिकारी राजू देवी ने बताया कि आरोपी भेरूलाल मीणा पुत्र प्रदीप मीणा निवासी पलोदड़ा सलूंबर, प्रकाश पिता सोमा मीणा निवासी पलोदड़ा सलूंबर और अनिल खराड़ी पिता मन्नालाल मीणा लराठी उदयपुर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि संदिग्ध लड़कों पर निगरानी रखी गई। शहर में स्वागत वाटिका स्थित रेस्टोरेंट पर काम करने वाले लड़कों की गतिविधियां संदिग्ध लगी। जिनसे पूछताछ की गई तो तीन युवकों ने वारदात करना स्वीकार किया। गुटखा, सिगरेट, तम्बाकू सहित नगदी ले गए थे चोर
थानाधिकारी ने बताया कि प्रार्थी करणसिंह निवासी बड़ी ने थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि पंचवटी में उसका पान का केबिन है। केबिन के अंदर विभिन्न ब्रांड की सिगरेट, गुटखा, तम्बाकू रखकर बेचता है। 9 अप्रैल 2026 की रात को करीब 10 बजे वह रोज की तरह केबिन बंद कर अपने घर आ गया था। सुबह केबिन पर पहुंचा तो देखा केबिन के ताले टूट हुए थे। केबिन के अंदर रखा सामान चे किया तो उसके अंदर रखे विभिन्न ब्रांड के सिगरेट के पैकेट, एक विमल कट्टा, तानसेन कट्टा, 18 रजनी बॉक्स, बीडिया और करीब 5 हजार नगदी गायब मिली। नकदी और माल सहित कुल 5 लाख रुपए का माल चोरी हो गया।
5 लाख का माल चुराया, 3 आरोपी गिरफ्तार:पंचवटी स्थित पान के केबिन में की थी चोरी, हाथीपोल थाना पुलिस की कार्रवाई
Leave a comment