![]()
ग्रेटर नोएडा में हुए एक सड़क हादसे में एमबीए की एक छात्रा की मौत हो गई। वह अपनी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा देकर लौट रही थी। इस हादसे में उसके साथ बाइक पर सवार एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार को हुई जब पश्चिम बंगाल निवासी चंदन बरनवाल अपनी सहपाठी चांदनी कुमारी गुप्ता के साथ जीएल बजाज कॉलेज से एमबीए सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे। वे ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 क्षेत्र में रहते हैं। बाइक को पीछे से टक्कर मार दी पुलिस के अनुसार, गोल चक्कर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों छात्र सड़क पर गिर गए।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायल छात्रों को पुलिस की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान छात्रा चांदनी कुमारी गुप्ता की मौत हो गई, जबकि चंदन बरनवाल का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही कॉलेज के छात्र भी मौके पर पहुंचे। बाद में परिजनों को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ग्रेटर नोएडा में MBA छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौत:साथी छात्र गंभीर घायल, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार
Leave a comment