सीएम-पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिड़गिड़ाया, मुझे मांफ करो:सोशल मीडिया पर ईद के दिन आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए हुआ था वायरल, गिरफ्तार

Actionpunjab
2 Min Read




मेरठ पुलिस ने सीएम, पीएम व गृहमंत्री पर आपत्तिजनक व अशोभनीय टिप्पणी करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपी कान पकड़कर पुलिस के सामने मांफी मांगता और गिड़गिड़ाता दिखाई दिया। जो तेवर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे थे, नजारा एकदम विपरीत था। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक मुस्लिम व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक मौलाना देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है। वह मुख्यमंत्री की तुलना गुंडे से करता दिखाई देता है। काफी लोग आसपास दिखाई दे रहे हैं लेकिन वह किसी की एक नहीं मानता। वीडियो वायरल पर हरकत में आई पुलिस
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने उस इलाके में आरोपी की तलाश शुरु की, जहां नमाज के बाद यह वीडियो तैयार किया गया था। पता चला कि वीडियो देहलीगेट थाना क्षेत्र का था। पुलिस ने आरोपी की पहचान एहसान पुत्र मुश्ताक निवासी देहलीगेट के रूप में हुई। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कान पकड़कर मांफी मांगता दिखाई दिया
पुलिस ने जल्द ही आरोपी की घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। थाने में आरोपी कान पकड़कर मांफी मांगता दिखाई दिया। जिस व्यक्ति के तेवर देखकर हर कोई हैरान था, वह पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद कुछ और ही दिखाई पड़ रहा था। आरोपी को कोर्ट में किया जाएगा पेश
सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि आरोपी एहसान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद वह गिड़गिड़ाता दिखाई दिया, उसने कान पकड़कर गलती भी स्वीकार की है। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *