महेंद्रगढ़ के होटल में पुलिस का छापा:बिना लाइसेंस लोगों को पिलाई जा रही थी शराब, पुलिस छापेमारी में खुली बोतलें बरामद

Actionpunjab
2 Min Read




हरियाणा के महेंद्रगढ़ शहर थाना पुलिस ने बिना लाइसेंस और परमिट के अवैध रूप से आहाता संचालित कर लोगों को शराब पिलाने के आरोप में एक होटल संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कैंची मोड़ स्थित डिलक्स होटल एवं रेस्टोरेंट का संचालक रवि पुत्र गोपीराम निवासी गांव नीची भांडोर अपने होटल में बने केबिनों में बिना किसी वैध लाइसेंस या परमिट के लोगों को बैठाकर शराब पिलाने और चखना परोसने का काम कर रहा है। शराब पीते मिले सूचना के आधार पर थाना शहर महेंद्रगढ़ के एसएचओ पवन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान होटल में आठ केबिन बने हुए मिले, जिनमें मेज-कुर्सियां लगी हुई थीं। पुलिस ने पाया कि कई लोग वहां बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे, जबकि होटल संचालक चखना परोस रहा था। कई ब्रांड की बोतलें मिली छापेमारी के दौरान पुलिस ने विभिन्न ब्रांड की शराब की खुली बोतलें बरामद कीं, जिन्हें कब्जे में लेकर सील कर दिया गया। पूछताछ के दौरान होटल संचालक रवि होटल एवं आहाता संचालन संबंधी कोई लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने किया मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हरियाणा आबकारी अधिनियम की धारा 72-सी (सी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की आगामी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *