ऑस्ट्रेलिया की शानदार 'लॉटरी वीजा' योजना:₹1500 में रजिस्ट्रेशन कराएं, 4 जून से 25 जून तक युवाओं के पास मौक

Actionpunjab
4 Min Read




ऑस्ट्रेलिया सरकार ने युवाओं के लिए एक बेहद शानदार ‘लॉटरी वीजा’ (वर्क एंड हॉलिडे वीजा) की घोषणा की है। यह वीजा रजिस्ट्रेशन 4 जून से शुरू होकर 25 जून तक चलेगा, यानी आपके पास फॉर्म भरने के लिए कुल तीन हफ्ते का समय होगा। 18 से 30 वर्ष के युवा इसके लिए खुद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी फीस मात्र 25 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग ₹1500) है। बिना किसी एजेंट के झांसे में आए, इस सुनहरे मौके का फायदा उठाकर आप एक साल के लिए ऑस्ट्रेलिया में रहने और काम करने का सपना पूरा कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया सरकार आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आई है। इस वीजा को आमतौर पर एक लॉटरी सिस्टम के जरिए जारी किया जाता है। यह एक साल r) का वर्क वीजा होता है, जो युवाओं को ऑस्ट्रेलिया में रहकर कमाने और घूमने की आजादी देता है। रजिस्ट्रेशन की तारीखें और फीस इस वीजा प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए आपको 4 जून से लेकर 25 जून के बीच अपना ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। इसके लिए आपके पास पूरे तीन सप्ताह का समय है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी रजिस्ट्रेशन फीस बहुत ही कम है। आपको मात्र 25 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर देने होंगे, जो भारतीय रुपयों में लगभग 1500 रुपये के आसपास बैठते हैं। आवेदन के लिए जरूरी योग्यता इस लॉटरी वीजा का लाभ उठाने के लिए कुछ बुनियादी शर्तें तय की गई हैं> उम्र सीमा: आवेदक की उम्र 18 वर्ष से लेकर 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पासपोर्ट और पैन कार्ड: आपके पास एक वैध पासपोर्ट और पैन कार्ड होना अनिवार्य है। पढ़ाई: आपके पास कम से कम दो साल का डिप्लोमा या फिर किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए। चयन के बाद जरूरी फंड फॉर्म भरने के बाद यदि आपका चयन हो जाता है, तो आपको ऑस्ट्रेलिया के इमिग्रेशन विभाग की तरफ से एक आधिकारिक ईमेल आएगा। सिलेक्शन होने के बाद ही आपको आगे की पूरी वीजा प्रोसेस पूरी करनी होगी। इस चरण में आपको अपने बैंक खाते में लगभग 4 लाख रुपये का फंड दिखाना होगा। राहत की बात यह है कि इस फंड को तैयार करने के लिए विभाग की तरफ से आपको पर्याप्त समय दिया जाता है। फर्जी दस्तावेजों से बचें, खुद करें अप्लाई इस पूरे फॉर्म को भरने के लिए आपको किसी भी एजेंट को मोटी रकम देने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप खुद घर बैठे इसे आसानी से ऑनलाइन फिल कर सकते हैं। ये फॉर्म 4 जून से भरा जाएंगा। बता दें की अगर आप खुद से स्पॉन्सरशिप वाले वीजा (482) के लिए अप्लाई करते हैं, तो कुल मिलाकर ₹1.5 लाख से ₹2.5 लाख तक का खर्च आ सकता है। वहीं अगर आप PR वीजा (189/190) के लिए देख रहे हैं, तो पूरा प्रोसेस ₹3.5 लाख से ₹4.5 लाख तक खर्च बैठ सकता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *