लिव-इन में रह रहे जोड़े पर हमले के आरोपी पकड़े:प्रेमी संग रहने से नाराज थे हमलावर; घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा

Actionpunjab
3 Min Read




फतेहाबाद जिले में लिव-इन में रह रहे जोड़े के घर में घुसकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। सदर थाना रतिया पुलिस ने इस मामले में लिव-इन में रहने वाली महिला की शिकायत पर एक महिला समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव भूथन खुर्द निवासी मलकीत सिंह और उसके भाई मनजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस बाकी आरोपियों की भी तलाश कर रही है। आरोपी महिला के पति को छोड़कर प्रेमी संग रहने से नाराज थे। पंजाब के फाजिल्का में शादीशुदा थी महिला पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया था कि उसकी शादी पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव करनीखेड़ा निवासी 10 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं, जो फिलहाल पति के पास ही रह रहे हैं। महिला का आरोप था कि उसका पति शराब का नशा करता है, वह उसके साथ नहीं बसना चाहती। इसके बाद उसकी जान-पहचान गांव मिराना निवासी मलकीत के साथ हो गई। कुछ समय से दोनों गांव मिराना में लिव-इन में रहने लगे। 2 मई को करनीखेड़ा निवासी उसके देवर गुरप्रीत सिंह, छिन्दो बाई, गुरजिंद्र सिंह, जस्सा सिंह व मलकीत सिंह, सुनिल कुमार, हैप्पी सिंह गांव मिराना पहुंच गए। उक्त लोग दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए। उनके हाथों में लाठी-डंडे थे। महिला ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसे व उसके प्रेमी मलकीत के साथ झगड़ा किया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद मलकीत की मां ने वाहन मंगवाकर उसे व मलकीत सिंह को रतिया के अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सात लोगों पर किया था केस दर्ज पुलिस ने इन सातों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),191(2), 190, 351(2), 333, 324(4) के तहत केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। रतिया सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *