![]()
लुधियाना में बंद मकान से बुजुर्ग दंपति की लाशें मिली हैं। घर से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़ा, इसके बाद पर दोनों को बाहर निकाला गया। शिमलापुरी इलाके के जनता नगर स्थित मकान से शनिवार को अचानक तेज बदबू आने लगी। जैसे-जैसे बदबू बढ़ी, आसपास के लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय कुलदीप सिंह और उनकी पत्नी हरमीत कौर के नाम से हुई। दो दिन पहले तक बिल्कुल ठीक थे दोनों मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कुलदीप सिंह और हरमीत कौर को दो दिन पहले तक गली में सामान्य रूप से घूमते-फिरते देखा गया था। उस समय तक सब कुछ बिल्कुल ठीक-ठाक था। शुक्रवार और शनिवार को जब दोनों में से कोई भी घर से बाहर नहीं निकला और न ही गली में दिखाई दिया, तो लोगों को लगा कि वे घर के भीतर ही होंगे। लेकिन दोपहर को बदबू फैलने के बाद मामले का खुलासा हुआ। मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है।
इस खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…
लुधियाना में घर में मिली दंपति की लाशें:बदबू आने पर मोहल्ले वालों ने पुलिस बुलाई, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला
Leave a comment