![]()
हरियाणा के हांसी में शनिवार रात जॉकी शोरूम के मैनेजर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को साथी कर्मचारियों ने तत्काल हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हिसार निवासी सूरज जैन के रूप में हुई है। घटना के समय रात लगभग 8:45 बजे वह एनएच-10 स्थित मार्केट में शोरूम पर मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवक एक कार में सवार होकर मार्केट में आए। किसी बात पर बहस होने के बाद आरोपियों ने मैनेजर पर चाकू से कई वार किए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
जॉकी शोरूम मैनेजर की चाकू मारकर हत्या:हांसी में कार में आए हमलावर, कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ वार किए
Leave a comment