घाटोली में लेपर्ड का मूवमेंट:वीडियो बनाते ही पहाड़ी पर चढ़कर भागा, ग्रामीणों ने बच्चों को घर से बाहर भेजना किया बंद

Actionpunjab
2 Min Read




भरतपुर के गहनोली थाना इलाके में एक पहाड़ी पर लेपर्ड दिखाई दिया। जंगल में पशुओं को चराने गए लोगों ने लेपर्ड को देखा तो, उन्होंने उसका वीडियो बना लिया। लेपर्ड लोगों को देखकर पहाड़ी पर चढ़ और, वहां से भाग गया। वीडियो बनाने वाले युवक लेपर्ड के मूवमेंट की सूचना गांव में जाकर दी। पहाड़ी पर घूमते हुए देखा लेपर्ड गांव के व्यक्ति नीरज गुर्जर ने बताया कि घाटोली के पहाड़ों में पिछले कई दिनों से किसी जंगली जानवर के मूवमेंट की खबर मिल रही थी। कल गांव के कुछ लोग पहाड़ियों की तरफ पशुओं को चराने के लिए गए तो, वहां पर उन्होंने पहाड़ियों पर एक लेपर्ड को देखा। उसका एक युवक ने वीडियो भी बनाया। बच्चों को अकेले घर से बाहर नहीं भेजा जा रहा वीडियो बनाते समय लेपर्ड पहाड़ी पर चढ़ा और, वहां से भाग गया। लेपर्ड के मूवमेंट की खबर युवक ने गांव में दी। जिसके बाद गांव के लोगों ने एतिहात बरतना शुरू कर दिया है। किसान पशुओं को जंगल की तरफ नहीं लेकर जा रहे। बच्चों को अकेले बाहर नहीं जाने दिया जा रहा। रात में सुरक्षा के साथ सो रहे ग्रामीण लेपर्ड के मूवमेंट की खबर के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि वह उसे रेस्क्यू करे नहीं तो, लेपर्ड किसी का भी शिकार कर सकता है। लोग घरों में सुरक्षा के साथ रह रहे हैं। साथ ही रात में सोते समय भी निगरानी बनाये हुए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *