आंधी में उखड़ी सनशेड बाइक सवार पर गिरी, हालत गंभीर:खराब मौसम को लेकर लोगों को सावधान रहने की सलाह

Actionpunjab
2 Min Read




रामपुर के टांडा में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे तेज आंधी के दौरान एक होटल के बाहर लगी सनशेड उखड़कर बाइक सवार युवक पर गिर गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक से मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज हवा के झोंके से होटल के बाहर लगी बड़ी सनशेड अचानक उखड़ गई और सीधे उसकी बाइक पर आ गिरी। सनशेड के नीचे दबकर युवक सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने सनशेड हटाकर युवक को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान निक्की के रूप में हुई है। हादसे में उसके सिर, पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से पहले ही तेज आंधी और खराब मौसम को लेकर लोगों को सावधान रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह जारी की गई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि तेज हवा और आंधी के दौरान होर्डिंग, टिनशेड, पेड़ों और अस्थायी ढांचों के आसपास रुकना या गुजरना जोखिम भरा हो सकता है। वीडियो लोगों के लिए एक चेतावनी की तरह है कि मौसम संबंधी अलर्ट को गंभीरता से लें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *