झज्जर दुजाना बस स्टैंड पर युवक की गोली मारकर हत्या:मृतक की पहचान सुनील सैनी के रूप में हुई,जांच में जुटी पुलिस

Actionpunjab
1 Min Read




झज्जर जिले के दुजाना गांव में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात गांव के बस स्टैंड पर हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दुजाना निवासी सुनील सैनी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *