![]()
डीएसटी टीम और पुरानी थाना पुलिस ने ने हिस्ट्रीशीटर के मकान से अवैध खनन में काम लिए जाना वाला अवैध अमोनियम नाईट्रेट समेत अन्य सामान बड़ी मात्रा में जब्त किया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के मकान से अमोनियम नाईट्रेट करीब 30 किलो, जिलेटिन छडें 184, सेफ्टी फूयूज वायर 3 बंडल वायर करीब 800 मीटर, एक इलेक्ट्रिक मशीन, एक टेक्टर मय विस्फोटक मशीन, एक बोलेरो गाडी, एक मोटरसाईकल, 5 धारदार चाकू बरामद किए हैं। कार्रवाई एसपी रोशन मीना के निर्देशन में ASP रतनलाल भार्गव, टोंक डीएसपी मृत्युजंय मिश्रा के सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश,, पुरानी टोंक थाना प्रभारी नेमीचंद के नेतृत्व में गठित टीम यह कार्रवाई की है। एसपी रोशन मीना ने बताया कि डीएसटी टीम टोंक व पुलिस थाना पुरानी टोंक की टीम ने पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के खिड़की दरवाजा निवासी हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक उर्फ अब्दुला (50) पुत्र प्यारे मियां के मकान पर मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्रवाई की, मौके पर हिस्ट्री शीटर नहीं मिला, लेकिन मकान की तलाशी ली तो बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री समेत हथियार आदि जब्त किए है। एसपी मीना ने बताया कि यह विस्फोट सामग्री किस उद्देश्य से उसने छुपा रखी थी। उसे पकड़ने के बाद पूछताछ में खुलासा होगा। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिस्ट्रीशीटर के घर मिला 30 किलो अमोनियम नाईट्रेट, आरोपी फरार:जिलेटिन छड़ें, सेफ्टी फ्यूज वायर और इलेक्ट्रिक मशीन भी बरामद
Leave a comment