कुरुक्षेत्र में माइनिंग ठेकेदार को गोली मारकर बदमाश फरार:कारोबारी को लगी दो गोलियां, बाइक पर आए थे हमलावर, सरकारी अस्पताल से रेफर

Actionpunjab
2 Min Read




हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में रविवार रात माइनिंग कारोबार से जुड़े एक ठेकेदार को गोली मार दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल ठेकेदार को पहले शाहाबाद के सरकारी अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे आदेश मेडिकल रेफर कर दिया। घायल की पहचान सुनील भाटिया उर्फ बंटी के रूप में हुई है। सुनील भाटिया शाहाबाद के गांव तंगौर का रहने वाला है और फिलहाल रोड शाहाबाद में रह रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। नाकाबंदी करवाकर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। बाइक सवार 2 हमलावरों ने मारी गोली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब सवा 9 बजे सुनील भाटिया जलेबी पुल के पास मौजूद था। इसी दौरान बाइक पर आए 2 हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। अभी स्थिति साफ नहीं फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला किसने और क्यों किया। हालांकि शुरुआती तौर पर इस वारदात को माइनिंग कारोबार से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस पुराने विवादों और कारोबारी रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। कारोबार को लेकर दो पक्षों के बीच भी टकराव की आशंका है। इस खबर को अपडेट कर रहे है…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *