श्रीगंगानगर में 4 तक आंधी-बारिश का अलर्ट:तापमान में 5 डिग्री गिरावट दर्ज, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से मौसम में हुआ बदलाव

Actionpunjab
1 Min Read




श्रीगंगानगर जिले में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से मौसम पूरी तरह बदल गया है। आंधी और हल्की बारिश का सिलसिला पिछले तीन दिनों से लगातार जारी है, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है। भीषण गर्मी और लू से बेहाल आमजन को ठंडक मिली है, साथ ही खेतों में खड़ी फसलों को भी फायदा होगा। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री और अधिकतम 37.3 डिग्री रहा, जबकि शनिवार को न्यूनतम 26.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। सोमवार सुबह से तेज हवाओं का दौर चल रहा है और पूरे क्षेत्र में ठंडक बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी चार-पांच दिनों तक आंधी-बारिश का मौसम बने रहने का अनुमान जताया है, जिससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहने की संभावना है। इस अनुकूल मौसम से न सिर्फ लोगों को गर्मी से राहत मिली है बल्कि खेतों में सिंचाई का बोझ भी कम हुआ है। किसान इस बारिश को फसलों के लिए वरदान मान रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *