![]()
भिवानी के चिड़ियाघर रोड पर एक स्कूटी व बाइक का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में घायल ने करीब 18 उपचार चलने के बाद हिसार के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इधर, मामले की शिकायत मिलने के बाद मृतक की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। भिवानी के सेक्टर-13 निवासी मोनिका परुथी ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि 13 मई को सुबह करीब 11-साढ़े 11 बजे उसके पति गुलशन अपनी स्कूटी पर चिड़ियाघर रोड से अपने घर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में बाइक चालक ने उसके पति की स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण उसके पति गुलशन के सिर व अन्य शरीर पर चोटें आई। जिसे वहां मौजूद लोग व बाइक सवार व्यक्ति उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां पर चोट ज्यादा होने के कारण डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद वे घायल को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां पर ईलाज चलता रहा और 31 मई को उसके पति की तबीयत बिगड़ गई और ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं मामले में कार्रवाई की जा रही है।
भिवानी में स्कूटी-बाइक का एक्सीडेंट:घर लौट रहे व्यक्ति की मौत, उपचार के दौरान हिसार के अस्पताल में तोड़ा दम
Leave a comment