![]()
कपूरथला भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर पंजाब में वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। 25 जून से कर्मचारी घर घर जाकर सत्य
.
इसके तहत जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों— 26-भुलत्थ, 27-कपूरथला, 28-सुल्तानपुर लोधी और 29-फगवाड़ा में बूथ लेवल अधिकारी (BLOs) आगामी 25 जून, 2026 से 24 जुलाई, 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन करेंगे। इस गहन चेकिंग प्रक्रिया के बाद ही योग्य मतदाताओं के नाम अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां और चुनावी शेड्यूल
| प्रक्रिया / गतिविधि | निर्धारित समय-सीमा / तिथि |
| BLOs द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन कार्य | 25 जून से 24 जुलाई, 2026 |
| पोलिंग स्टेशनों का युक्तिकरण (Rationalization) | 24 जुलाई, 2026 तक पूरा होगा |
| ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (प्रारूप) का प्रकाशन | 3 अगस्त, 2026 |
| दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि | 3 अगस्त से 2 सितंबर, 2026 |
| दावे और आपत्तियों का निपटारा | 28 सितंबर, 2026 तक |
| अंतिम वोटर लिस्ट (Final Voter List) का प्रकाशन | 1 अक्टूबर, 2026 |
निगरानी के लिए 77 सुपरवाइजर और 791 BLOs तैनात
जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश बंसल ने बताया कि इस पूरी पुनरीक्षण प्रक्रिया की कड़ी निगरानी और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले भर में 77 सुपरवाइजर और 791 BLOs (बूथ लेवल ऑफिसर्स) को फील्ड में तैनात किया गया है।
प्री-SIR: 82.31% मतदाताओं की मैपिंग पूरी; शेष के लिए 7 जून को विशेष कैंप
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, प्री-SIR (Pre-Special Intensive Revision) के तहत जिले में वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट के मतदाताओं की वर्ष 2025 की वोटर लिस्ट के साथ मैपिंग का कार्य जारी है। इसमें 82.31 फीसदी कार्य पूरी हो गया है। बचे 1,08,807 मतदाताओं की मैपिंग के लिए 7 जून को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक जिले के सभी 791 पोलिंग स्टेशनों पर विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं।
आकड़े से समझिए कितना काम पूरा कितना बचा
- कुल मतदाता: 6,15,027
- अब तक मैप्ड मतदाता: 5,06,220 (82.31 प्रतिशत कार्य पूरा)
- शेष अनमैप्ड मतदाता: 1,08,807
DEO की राजनीतिक दलों और आम जनता से अपील
जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO)आकाश बंसल ने कहा कि SIR की इस पूरी प्रक्रिया को त्रुटिहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल जल्द से जल्द अपने बूथ लेवल एजेंट (BLAs) नियुक्त करें। इसके साथ ही, मैं आम जनता से भी अपील करता हूं कि जब BLOs सत्यापन के लिए उनके घर आएं, तो वे उन्हें सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य में अपना पूर्ण सहयोग दें।”