पठानकोट में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या:पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम, रास्ते में घेरकर किया हमला

Actionpunjab
3 Min Read




पठानकोट के गांव समराला के 21 वर्षीय युवक की कुछ युवकों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि 2 बाइक सवार युवकों ने गांव राजपरूरा गुरुघर के पास वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान गांव समराला के रहने वाले गुरबाज सिंह उर्फ बाज के रूप में हुई है। गुरबाज एमां गुजरां में किसी के पास ट्रैक्टर चलाने का काम करता था और रात को करीब 8 बजे काम से लौटते समय उसकी हत्या कर दी गई। युवक की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। साथी पानी भरने गया तो पीछे से किया हमला
घटना के वक्त गुरबाज के साथ उसका साथी जतिंदर भी मौजूद था। जतिंदर ने बताया कि वे दोनों एमां गुजरां में एक साथ काम से लौट रहे थे। रास्ते में राजपरूरा के गुरुघर के पास वो पानी लेने के लिए ट्रैक्टर से उतरा। वो जब वापिस आया तो गुरबाज जमीन पर पड़ा था। उसे ये भी नहीं पता कि गुरबाज पर हमला करने वाले लोग कौन थे। लेकिन उसके शरीर से कई जगह से खून निकल रहा था। जिसके बाद उसने अपने किसी अन्य मित्र को मौके पर बुलाया और बाइक पर गुरबाज को चौहान मेडिसिटी लेकर पहुंचे।
अस्पताल में चला इलाज, पर नहीं बची जान
गुरबाज को गंभीर हालत में देर शाम सवा 9 बजे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी सांसें चल रही थीं। लेकिन, उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों ने गुरबाज का इलाज किया। लेकिन आधे घंटे बाद घावों का ताव ना सहते हुए गुरबाज की जान चली गई। वहीं, मामले की सूचना पाकर डीएसपी ग्रामीण सुखजिंदर थापा थाना सदर पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट भिजवा दिया गया है। पहले भी हो चुका हमलावरों से राजीनामा
पूर्व सरपंच कुलविंदर कौर ने बताया कि गुरबाज की पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है। इससे पहले भी एक बार इन लोगों के साथ गुरबाज का समझौता पंचायत करवा चुकी है। अब ये पता करना है कि इस बार हमला करने वाले वही लोग थे या कोई और। कुलविंदर ने कहा कि ये बेहद झकझोर देने वाली वारदात है। पूरा परिवार उजड़ गया। पुलिस को इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई कर कातिलों को सख्त से सख्त सजा दिलवानी चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *