ट्रक में पीछे से घुसा मुर्गों से भरा बेकाबू पिकअप:ड्राइवर की मौत,सड़क पर दौड़ते रहे मुर्गों को गाड़ियों ने कुचला

Actionpunjab
2 Min Read




भीलवाड़ा के मांडल नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह सवेरे करीब 4.30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुर्गों से भरा पिकअप वाहन आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसा।हादसा इतना भीषण था कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पिकअप में भरे सैकड़ों मुर्गे सड़क पर निकलकर इधर-उधर दौड़ते नजर आए और कई मुर्गे भी हादसे का शिकार हो गए। एंबुलेंस ड्राइवर और राहगीरों ने ड्राइवर को निकाला घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट हनीफ मोहम्मद तथा अन्य राहगीरों ने ड्राइवर को बाहर निकालने के लिए राहत कार्य शुरू किया। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण ड्राइवर को निकालने में करीब दो घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद बेहोश ड्राइवर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस मृतक ड्राइवर के पास कोई डॉक्युमेंट्स या आईडी नहीं मिलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस और प्रशासन मृतक की पहचान के प्रयास में जुटे हुए हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की सूचना दिए जाने के बावजूद करीब दो घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। दो थानों के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर बना असमंजस बताया जा रहा है कि दुर्घटनास्थल मांडल और पुर दो थाना क्षेत्रों की सीमा के बीच होने के कारण पुलिस अधिकार क्षेत्र को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही।इसी वजह से मौके पर पुलिस पहुंचने में देरी हुई।हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से यातायात को सुचारू कराया गया। क्रेडिट: जितेंद्र सिंह गौड़, मांडल।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *