गुरुग्राम में पीपल के पेड़ के नीचे मिली नवजात बच्ची:सफेद कपड़े में लिपटी थी, गुजर रहे व्यक्ति ने देखी; पुलिस ने अस्पातल पहुंचाई

Actionpunjab
2 Min Read




गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर-झज्जर बाईपास रोड पर एक नवजात बच्ची मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया और अज्ञात माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुल्तानपुर निवासी सोमबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह फर्रुखनगर-झज्जर बाईपास स्थित अपने सागर होटल से रिश्तेदार के ट्रांसपोर्ट कार्यालय जा रहे थे। रास्ते में पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर उन्हें सफेद कपड़े में लिपटी एक नवजात बच्ची दिखाई दी, जो हाथ-पैर हिला रही थी। बच्ची की उम्र करीब एक-दो दिन बताई जा रही है। आसपास पूछने पर नहीं मिली कोई जानकारी सोमबीर ने आसपास के लोगों से बच्ची के माता-पिता के बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एएसआई धर्म सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन परिजनों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फर्रुखनगर ले गई। वहां डॉक्टक उपलब्ध न होने के कारण उसे सिविल अस्पताल सेक्टर-10 गुरुग्राम रेफर कर दिया गया। पुलिस टीम ने निजी एम्बुलेंस से बच्ची को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे शिशु वार्ड में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने बच्ची की मेडिकल जांच (एमएलआर) भी की। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस टीम फर्रुखनगर थाना पुलिस ने सोमबीर की शिकायत पर अज्ञात माता-पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 93 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बच्ची को छोड़ने वालों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, नवजात बच्ची फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में सुरक्षित है और मामले की गहन जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *