मानसा में डीसी कार्यालय के बाहर किसानों का प्रदर्शन:पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम वापस लेने की मांग; कर्जमाफी और पेंशन भी मांगी

Actionpunjab
2 Min Read




संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज पूरे पंजाब में किसान संगठनों ने डीसी कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मानसा में भी किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए डीजल-पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की। मानसा के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे किसानों में राम सिंह, मक्खन सिंह और हरभगवान सिंह शामिल थे। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की। किसानों ने अपनी अन्य मांगों में खेती के लिए डीएपी और यूरिया खाद की पर्याप्त व्यवस्था, किसानों का पूरा कर्ज माफ करने तथा 60 वर्ष की आयु के बाद किसानों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की बात कही। किसान बोले- राज्यपाल को सौंपा था मांग पत्र किसान नेताओं ने बताया कि इन मांगों को लेकर वे हाल ही में चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल को मांग पत्र देने गए थे। हालांकि, वहां उनका मांग पत्र लेने के बजाय किसानों पर पानी की बौछारें की गईं और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। इसी घटना के विरोध में आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आने वाले दिनों में बढ़ती महंगाई पर रोक नहीं लगाई गई, डीजल-पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं ली गईं और किसानों के लिए डीएपी तथा यूरिया की उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो वे अपना संघर्ष और तेज करेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *