पंजाब सरकार ने 7 IAS अधिकारी बदले:मनजीत बराड़ को मेडिकल शिक्षा व रिसर्च विभाग का सचिव लगाया, लोकल बॉडी के डायरेक्टर भी बदले

Actionpunjab
2 Min Read




पंजाब पुलिस में बड़े स्तर पर हुए फेरबदल के बाद अब राज्य सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, मनजीत बराड़ को मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, कुलवंत सिंह को स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक पद से हटाकर उच्च शिक्षा (हायर एजुकेशन) विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। सरकार ने प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया है। आदेश की कॉपी

अब जानिए कहा दी गई इन अधिकारियों को तैनाती 1. मनजीत सिंह बरार को स्थानीय सरकार विभाग के प्रशासनिक सचिव पद से हटाकर सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग नियुक्त किया गया है। 2.घनश्याम थोरी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) पंजाब के मिशन निदेशक व चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर प्रशासनिक सचिव, स्थानीय सरकार विभाग बनाया गया है। 3. कुलवंत सिंह को निदेशक, स्थानीय सरकार, पंजाब के पद से हटाकर निदेशक, उच्च शिक्षा, पंजाब नियुक्त किया गया है। 4.साक्षी साहनी को मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), पंजाब नियुक्त किया गया है। वह अपने मौजूदा पद मुख्य प्रशासक, पंजाब शहरी नियोजन एवं विकास प्राधिकरण (पुडा) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालती रहेंगी। 5.जसप्रीत सिंह को निदेशक, उद्योग एवं वाणिज्य के साथ-साथ प्रबंध निदेशक, पंजाब सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी निगम लिमिटेड (पंजाब इन्फोटेक) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 6.हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ को निदेशक, उच्च शिक्षा और पंजाब इन्फोटेक के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर निदेशक, स्थानीय सरकार, पंजाब नियुक्त किया गया है। 7.रुबिंदरजीत सिंह बरार को प्रबंध निदेशक, पंजाब लघु उद्योग निर्यात निगम के साथ-साथ प्रबंध निदेशक, पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम (PSIDC) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह अतिरिक्त सचिव, स्थानीय सरकार विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *