UPTGT: कानपुर में जूते मोजे उतरवाकर ली गई तलाशी:24 परीक्षा केंद्रों में हो रहा परीक्षा का आयोजन, कई लेयर में हो रही चेकिंग

Actionpunjab
2 Min Read




उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से बुधवार को शहर के 24 परीक्षा केंद्रों पर प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले कई स्तर की जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। कल्याणपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा जांच के दौरान अभ्यर्थियों के जूते और मोजे तक उतरवाकर तलाशी ली गई। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, पहचान पत्र जांच और मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। दो पालियों में हो रही परीक्षा पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर 11:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। दोनों पालियों को मिलाकर जिले में 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। अधिकारी करते रहे निरीक्षण परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। अधिकारियों ने परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का जायजा लिया। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की भीड़ भी देखने को मिली। निर्धारित समय से काफी पहले ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंच गए थे ताकि जांच प्रक्रिया के कारण किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *