पाली से धुलाई के लिए आया कपड़ा पकड़ा:धरने पर बैठे फैक्ट्री संचालक और मजदूरों ने किया हंगामा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की समझाइश

Actionpunjab
3 Min Read




जोधपुर के बासनी इलाके में प्रकाशजी का ढाबा के पास टेक्सटाइल फैक्ट्री में बंद करने के विरोध में चार दिनों से धरना दिया जा रहा है। धरने पर बैठे लोगों ने बुधवार शाम वहां से कपड़ा लेकर गुजर रही पिकअप को रोक लिया। इसके बाद ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पाली से कपड़ा यहां धुलाई के लिए लेकर आया था। इसके बाद धरनार्थी नारेबाजी करने लग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी जप्त कर थाने में खड़ा कर दिया। धरने पर बैठे टैक्सटाइल एसोसिएशन कैलाश बिश्नोई ने बताया- एक पिकअप गाड़ी जो एम्स के सामने से आ रही थी, जिसको रुकवाया गया तो उसके अंदर कपड़ा भरा हुआ था। इसे चेक करने पर पता चला कि यह कपड़ा धुलाई के लिए पाली से लाया जा रहा है। इस पर वहां बैठे टैक्सटाइल एसोसिएशन के मेंबर्स और मजदूरों ने गाड़ी को रुकवाया। पुलिस और प्रशासन को इसके बारे में सूचित किया। सूचना पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के जेएन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद थाना पुलिस बासनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत और समझाइश के बाद पिकअप गाड़ी को बासनी थाने में ले जाया गया। फैक्ट्री संचालक मूलाराम चौधरी ने बताया- गाड़ी के अंदर जो माल था, वह पाली से जोधपुर अवैध धुलाई के लिए आया था। जबकि यहां वैध फैक्ट्री को बंद किया गया है और अवैध धुलाई चालू है। गाड़ी के अंदर एक चालान बुक भी 1 अप्रैल से 3 जून तक की एंट्री थी। इसके अनुसार गाड़ी हर दिन जोधपुर आती है और धुलाई कर कर वापस ले जाते हैं। धरनार्थियों के मुताबिक ड्राइवर ने कहा- ऐसी अनेक गाड़ियां धुलाई के लिए आती हैं। अवैध फैक्टि्यों के लिए नगर निगम ने बनाई टीम जोधपुर में अवैध रंगाई-छपाई फैक्ट्रियों को लेकर नगर निगम की ओर से टीम बनाई गई है। इससे पहले टीम की ओर से ऐसी अवैध 262 यूनिट को चिह्नित किया गया है। अब निगम गुरुवार से इन अवैध यूनिट को तोड़ने का काम करेगी। इसके तहत मदेरणा कॉलोनी, अशोक कॉलोनी, शाह कॉलोनी, नाथों का बास, जनता कॉलोनी, बावरी बस्ती, सिंवाची गेट, भीखा प्याऊ, छीपा नाड़ी, संजय सी कॉलोनी, चांदनी चौक, गुलशन मदरसा के सामने, मॉर्निंग ग्लोरिंग स्कूल के सामने, राइका बाग बैंड लाइन, पुरानी पुलिस लाइन, छीपा कॉलोनी, कागा कागड़ी, बकरा मंडी, यतिम खाना, पीरों का छल्ला, काली टंकी, एकलव्य भील बस्ती, गब्बू खान चौक, खेतानाड़ी, कायमखानी बस्ती, टॉवर वाली गली और शिशु स्कूल के पीछे इन अवैध यूनिट को चिह्नित किया गया है। निगम की टीम 16 जून तक इन इलाके में बनी सभी अवैध रंगाई-छपाई यूनिट को तोड़ेगी। टीम में विजिलेंस उपायुक्त, सहायक अतिक्रमण प्रभारी, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर और वार्ड प्रभारी के साथ अतिक्रमण टीम और जोन टीम शामिल रहेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *