किशोरी से गैंग रेप करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:खाली मकान में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, बहला फुसलाकर साथ ले गए

Actionpunjab
1 Min Read




लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ 15 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने किशोरी को एक खाली मकान में रातभर बंद रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद तिवारी ने बताया मंगलवार को किशोरी की मां ने जानकीपुरम थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। आरोप है कि दिनेश और उसके एक साथी ने उसे अपने कब्जे में लेकर एक खाली मकान में रखा और रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया। पुलिस टीम गठित करके सीसीटीवी मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इस दौरान बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे जानकीपुरम क्षेत्र से ताल गांव सीतापुर निवासी दिनेश उर्फ मेहरा (38) और जगन्नाथ (45) को पकड़ा गया। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। दोनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया। आरोपी जगन्नाथ पर पहले भी सीतापुर में दो मुकदमे दर्ज हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *